Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: क्या है 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया'? बागी TMC सांसदों के बीच पुरानी ... INS Sharda Colombo Visit: भारत-श्रीलंका के बीच मजबूत हुआ समुद्री सहयोग; INS शारदा ने सफलतापूर्वक पूर... Indian Army Uniform Policy 2026: भारतीय सेना में बड़े बदलाव; गुलामी की निशानियाँ होंगी खत्म, नई गाइडल... Malviya Nagar Fire Case: कुक केशव नेगी की गिरफ्तारी पर उठे सवाल; जंतर-मंतर पर उत्तराखंड लोक मंच का व... TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस में बगावत पर अभिषेक बनर्जी का बड़ा कदम; स्पीकर से की अलग गुट को मान्यता न... Jharkhand Monsoon Update: मानसून के दस्तक देते ही वज्रपात का कहर; झारखंड में आकाशीय बिजली से 8 लोगों... UP Politics: 2027 में सपा-बसपा-कांग्रेस साथ भी आ जाएं तो नहीं रोक पाएंगे भाजपा की जीत - केशव प्रसाद ... Patna Coaching Dispute: खान सर की कोचिंग के बाहर पुलिस का नोटिस; मैनेजर सहित 3 स्टाफ को पूछताछ के लि... Solapur Road Accident: सोलापुर में पिकअप वाहन कुएं में गिरा; 14 लोगों की दर्दनाक मौत, प्रशासन की राह... TMC Political Crisis: टीएमसी के 20 बागी सांसदों का 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी' में विलय; एनडीए को दे...

दो हाथियों की वजह से परेशान हैं ग्रामीण

राष्ट्रीय खबर

रांचीः जंगली हाथी के बारे में कहा जाता है कि वह चलता हुआ एक दिन में चालीस मील तक की दूरी तय कर सकता है। इसलिए अनगड़ा के जंगलों में रहने वाले दो जंगली हाथी कभी भी दूसरे इलाकों में भी तबाही मचा सकते हैं। ग्रामीणों से लगातार शिकायत मिलने के बाद भी वन विभाग ने अब तक इन दोनों हाथियों को अपने सही मार्ग तक पहुंचाने में कोई पहल तक नहीं की है।

दूसरी तरफ इलाके के किसान हाथियों द्वारा की जा रही फसल की बर्बादी से परेशान है। शुक्रवार की सुबह तीन बजे के समीप कुच्चू के बाड़िनबेड़ा निवासी किसान लखीराम बेदिया के दो एकड़ में लगी आम बगान को तहस-नहस दिया। इन हाथियों ने आम बगान में लगे उन्नत किस्म के 50 पेड़ को तोड़कर बर्बाद कर दिया। सभी फलदार पेड़ थे।

साथ ही आम बगान की घेराबंदी को तोड़ दिया। सूचना मिलते ही कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया घटनास्थल पहुंचे व हुए नुकसान का जायजा लिया। पिछले एक पखवाड़े से दोनों हाथी इन कुच्चु, सुरसू, कुतूरलोवा, हरजालुम, बंधुवाडीह, मैनीछापर, सिंगारी, बेंती आदि गांव में आतंक मचा रखा है। हाथियों के लगातार आतंक से दिन में भी ग्रामीण जंगल जाने से डर रहे है।

शाम में ही लोग अपने अपने घरों में दुबक जा रहे है। हाथियों के आतंक के कारण दर्जनों गांव में अघोषित कफयू लगा हुआ है। लोगों की शिकायत है कि बार बार वनविभाग को इसकी जानकारी दी जाती है, लेकिन वनविभाग पूरी तरह से सुस्त है। हाथियों को भगाने का वनविभाग कोई प्रयास नहीं कर रहा है।

हाथियों ने गत 30 मई को हरजालुम गांव में दिन के उजाले में ही आतंक मचाया। 31 मई को सिंगारी-कोरांबे मार्ग में साप्ताहिकी बाजार करके आ रहे बंधुवाडीह निवासी शंकर बेदिया का आटो व मातकमडीह निवासी जयराम बेदिया की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। 5 जून को पैना पहाड़ विश्व पर्यावरण मेला में शाम छह बजे हमला कर दिया।

इससे मेला घूमने आये लोगों में दहशत फैल गई। भागने के क्रम में कई लोग गिर गये। जिससे अनेक को चोट लगी। सुरसू घाटी में एक जंगली हाथी ने बीच सड़क में एक ऑटो और बाइक सवार पर हमला कर दिया। हमले के बाद लोग अपनी जान बचाकर भाग निकले। इस हमले में किसी की हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन ऑटो और बाइक को हाथी ने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया और सड़क के बीचों बीच खड़ा हो गया।