Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karur Stampede Case: एक्टर विजय को सीबीआई से राहत, करूर हादसे में पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा; जा... Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया 'नकली गांधी', नागरिकता और LoP की... T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद गूंजेगी शहनाई! टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी करने जा रहा है शादी; मसूरी... Box Office Blast: ‘धुरंधर 2’ तोड़ेगी 'पठान' और 'जवान' का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह रचने जा रहे हैं ऐसा इति... Trump Warns Iran 2026: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला, बोले- "20 गुना ताकत से करेंगे पलटवार"; मि... दुनिया पर महायुद्ध का साया! 11 दिन में 11 देशों पर हमला; ईरान-इजराइल के मिसाइल और ड्रोन से दहल उठा म... Share Market Today 10 March: सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त रिकवरी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट स... Human Brain Computing: क्या AI को मात देगा इंसानी दिमाग? वैज्ञानिकों ने बनाया 'बायो-कंप्यूटर', जीवित... दिन में हो जाएगी रात! 6 मिनट 22 सेकंड तक छाया रहेगा घना अंधेरा; जानें कब लगेगा 21वीं सदी का दूसरा सब... मच्छरों का काम तमाम! घर पर ही बनाएं 100% नेचुरल 'मॉस्किटो रिपेलेंट'; बाजार वाली कॉइल और लिक्विड को क...

लोगों ने देखा कि आसमान से एक बम गिरा

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः राज्य के दूरस्थ इलाके में काफी शोर के साथ बड़े आकार का धातु का गोलाकार टुकड़ा गिरने पर कुछ लोगों ने इसे बम करार दिया था। इस सूचना की वजह से यह सतर्कता बरती गयी थी कि उस इलाके में गलती से कोई बम तो नहीं गिर गया है जो नहीं फटा है। लेकिन भ्रम की यह स्थिति अधिक देर तक नहीं रही।

स्थानीय पुलिस के लोगों ने वहां पहुंचकर राज्य मुख्यालय को इसकी सच्चाई की जानकारी दी। ग्रामीणों से स्थानीय पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि एक विशाल धातु की वस्तु आकाश से जंगल में गिरी है। इसी सूचना पर पश्चिम मेदिनीपुर के गोवालतोर इलाके में इसे लेकर सनसनी फैल गयी थी। पुलिस ने लोहे की वस्तु को घेर लिया है। तब तक यह चर्चा का विषय बना ही हुआ था कि दरअसल धातु का बना यह बड़ी बेलनाकार वस्तु क्या है।

स्थानीय निवासियों के सूत्रों के अनुसार, गोवालटोर के धमोचा क्षेत्र के निवासियों ने सोमवार दोपहर जंगल में तेज आवाजें सुनीं. वे मौके पर गए और जंगल में एक बड़ी धातु की बेलनाकार वस्तु पड़ी मिली।

जमीन पर गिरने से वस्तु भी थोड़ी टूट गई थी। स्थानीय निवासियों में जिज्ञासा पैदा हो जाती है कि वह वस्तु क्या है। वस्तु को देखने के लिए काफी लोग धमोचर जंगल में जमा हो गए। यह धमोचर जंगल गोवाल्टोर से हमगढ़ जाने वाली सड़क पर पड़ता है।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जंगल में पड़ी वस्तु को घेर लिया। कलाईकुंडा हवाई अड्डे को भी सूचित किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुरूआत में आसमान से गिरी धातु की वस्तु युद्धक विमान का एक अतिरिक्त तेल टैंकर था।

पुलिस अधीक्षक धृतिमान सरकार ने कहा, एक तेल टैंकर बरामद किया गया है। मामले की जानकारी वायुसेना को दे दी गई है।’ स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सोमवार दोपहर दो लड़ाकू विमानों ने इलाके के ऊपर से उड़ान भरी। उसके बाद स्थानीय लोगों ने यूकेलिप्टस के जंगल में धातु की वस्तु पड़ी देखी। धातु की वस्तु लगभग 15 फीट लंबी और 4 फीट व्यास की है।