Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत क... श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना ... बंदूकों, ग्रेनेड और ड्रोन की बरामदगी के साथ, पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ के तहत ऑपरेशन ... शहीदों की धरती संगरूर को दीमक कहना बाजवा की घटिया मानसिकता:कुलदीप धालीवाल एक पिता के लिए बड़ी राहत: मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत चार महीने की 'दिलजोत' को मिला ₹2.77 लाख का इ... नशीले पदार्थों के तस्कर कोर्ट में क्यों हार रहे हैं: पंजाब के उस पुलिसिंग मॉडल की अंदर की कहानी, जो ... बेईमानी का ऐसा हिसाब कि सात जन्मों तक रहेगा यादः मोदी बंगाल के मतदाताओं के मुद्दे पर अब शीर्ष अदालत गंभीर चुनावी चकल्लस में घात प्रतिघात के दौर के बीच शिष्टाचार गांव की फायरिंग में बीएसएफ जवान की मौत

उड़ता हुए सोफा का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

अंकाराः तुर्की की राजधानी अंकारा में जबर्दस्त तूफान से पूरा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। तूफान के समाप्त होने के बाद वहां की सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो गया।

इसमें एक सोफा को काफी ऊंचाई से नीचे गिरते हुए देखा गया है। तूफान से उबरने के बाद स्थानीय लोगों ने इस वीडियो के मजे लिये। हवा में काफी ऊंचाई पर उड़ते हुए सोफा का यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया था। बाद में अनेक लोगों ने इसे अपने परिचितों तक भेजा।

देखें वह वायरल वीडियो

https://twitter.com/GuruOfNothing69/status/1658932091197833217

जिस कारण यह सूचना तेजी से पूरी दुनिया में फैलती चली गयी। वैसे पता चला है कि गत 17 मई को अंकारा, में आए एक बहुत बड़े तूफान के कारण हवा में उड़ने वाले फर्नीचर की एक क्लिप ऑनलाइन वायरल हो गई है।

सोफा को जिस तरीके से उड़ते हुए दिखाया गया है, उससे साफ हो जाता है कि इस तूफान की ताकत कितनी थी। वैसे मौसम विभाग ने हाल के दिनों में ऐसे तूफान आने की पूर्व चेतावनी दे रखी थी।

फिर भी लोग इस बात को समझ नहीं पाये थे कि तूफान इतना शक्तिशाली होगी। जैसे ही चक्रवात जैसा तूफान अंकारा से टकराया, लोग सुरक्षा के स्थानों की तलाश करने लगे। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लोगों ने साझा किया कि घटना के दौरान कोई मौत या किसी को चोट नहीं आई है।

हिंसक तूफान ने अंकारा शहर में काफी तबाही मचाई है। आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद अंकारा महानगर पालिका के मेयर मंसूर यावस ने ट्वीट किया और अपने सभी नागरिकों को तेज तूफान और भारी बारिश की जानकारी दी और उन्हें आवश्यक सावधानी बरतने को कहा।

मौसम विज्ञान से प्राप्त रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए, अंकारा में हवा की गति 78 किमी प्रति घंटे तक पहुंची थी, जो यहां के लिहाज से शक्तिशाली तूफान है। इस तूफान को सुरक्षित स्थानों से देखने वाले अनेक लोगों ने कहा उनलोगों ने अपने जीवन में उन्होंने ऐसा तूफान उठते हुए नहीं देखा था। अंकारा में कई लोगों ने तूफान के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।