Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आयुष्मान योजना की असफलता पर बलतेज पन्नू का मुख्यमंत्री नायब सैनी पर हमला CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- 'अस्पताल में... पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; इलाके म... MP Agriculture Roadmap: अब वैज्ञानिक तरीके से फसलों का चुनाव करेंगे मध्य प्रदेश के किसान, सरकार ने ज... प्यार में हाई वोल्टेज ड्रामा: शादी तय होने के बाद प्रेमी से बात नहीं हुई, तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्र... वैज्ञानिकों ने खोजी इंसानी दिमाग के भीतर एक छिपी हुई ड्रेनेज पाइपलाइन भाजपा ने जारी किया तीन लाइन का व्हिप सिलीगुड़ी कॉरिडोर के विकास के लिए प्रतिबद्ध: मोदी कालजयी आवाज आशा भोंसले का मुंबई में निधन पूरे देश में अब तक छह करोड लोग गैर मतदाता हो गये

राज्य का मुखिया आदिवासी की दुहाई देकर पापों को ढक रहा हैः बाबूलाल मरांडी

रांचीः भाजपा नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य में सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार, भ्रष्ट अधिकारियों दलालों,बिचौलियों के गठजोड़ पर कड़ा प्रहार किया।

श्री मरांडी ने कहा कि झारखण्ड में जमीन लूट का मास्टरमाइंड छवि रंजन हर अंचल से ढाई लाख रुपये की फिक्स्ड रिश्वत लेता था, जाहिर है अंचलाधिकारी उससे कहीं ज्यादा वसूल कर अपना कट काट कर साहेब को चढ़ावा देते होंगे. 263 अंचलों से साढ़े 6 करोड़ से अधिक राशि तो हर महीने फिक्स्ड थी, फिर बड़े जमीनों में करोड़ों का खेल।

अब कल्पना करिए कि एक अंचलाधिकारी कैसे गरीब किसानों और रैयतों से भी रिश्वत वसूल कर ऊपर तक पहुंचाता होगा। उन्होंने कहा कि सुदूर गांवों में का त्रस्त किसान कैसे अपनी पीड़ा ऊपर तक पहुंचाएं?

गरीबों की शिकायतें ऊपर तक नहीं पहुंचे, इसके लिए सोरेन सरकार ने पहले ही भाजपा झारखंड सरकार की 181 सेवा को बंद करा दिया था।अब न छोटे कर्मचारियों की कोई जवाबदेही न ही अफसरों की। हर स्तर से वसूली करने के लिए नीचे से ऊपर तक तगड़ा नेटवर्क बनाया गया था।

उन्होंने कहा कि प्रेम प्रकाश, पूजा सिंघल, छवि रंजन, अमित जैसे कई लोग सरकार के लिए रिकवरी एजेंट के रूप काम करते रहे। अब जब एक एक करके इनके एजेंट पकडे जा रहे हैं, तो सरकार की बोलती बंद है। दारू घोटाला, अवैध पत्थर, बालू, कोयला खनन घोटाला, जमीन घोटाला, ट्रांसफ़र घोटाला, ठेका-पट्टा घोटाला हर तरीके से सोरेन सरकार ने राज्य और राज्यवासियों को लूटा है।

श्री मरांडी ने कहा कि इतना सबकुछ सामने आने के बाद भी राज्य का मुखिया अनजान बनने का ढोंग रचता है और आदिवासी होने की दुहाई देकर अपने पापों को ढकने की कोशिश करता है। जल्द ही इनके सिंडिकेट के मास्टरमाइंड से लेकर हर स्तर के एजेंट होटवार जेल का आनंद लेंगे। उन्होंने कहा कि यह नटरवरलाल समान प्रेम की  लूट प्रेम लीला न जाने और कितने को जेल पंहुचवायेगा।