Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Saharsa News: सहरसा में मक्के के खेत में 4 दोस्तों ने पीया जहर, 3 की मौत; एक की हालत नाजुक Sanjay Raut on RSS: 'संघ का मुस्लिम प्रेम सिर्फ सलमान तक?', जानें संजय राउत क्यों नहीं हुए RSS के का... Delhi EV Bus: दिल्ली को मिलीं 500 नई इलेक्ट्रिक बसें, नितिन नबीन बोले- प्रदूषण और जाम से अब मिलेगी र... Assam Politics: बीजेपी की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, CM हिमंत बिस्वा सरमा पर लगाए हिंसा भड... Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा... Bihar News: बिहार में अजब-गजब चोरी! स्कॉर्पियो से बकरी चुराने पहुंचे चोर, गांववालों ने घेरा तो गाड़ी... Noida News: नोएडा के सेक्टर-144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूरों की... Darbhanga News: दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, शव मिलने पर भड़का आक्रोश, सड़क जा... RSS Chief: 'संघ कहेगा तो पद छोड़ दूंगा', 75 साल की उम्र पर मोहन भागवत ने दिए बड़े संकेत; जानें क्या ... Karnataka News: विजयपुरा में प्राइवेट जेट क्रैश, मैंगलोर गांव के पास हुआ हादसा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नीतीश कुमार और तेजस्वी से मिली बंगाल की सीएम

  • बैठक के बाद मीडिया से की बात-चीत

  • मोदी सरकार के पास प्रचार छोड़ कुछ नहीं

  • मिलकर काम करेंगे तो समस्या नहीं होगी

राष्ट्रीय खबर

कोलकाता: लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष की गोलबंदी के क्रम में आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस भेंट में बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल हुए।

इसके बाद तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दल आगामी आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीरो पर लाने के लिए मिलकर काम करेंगे। सुश्री बनर्जी ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ यहां बैठक के बाद संवाददाताओं से यह बात कही।

उन्होंने कहा भाजपा एक बड़ी हीरो बन गयी है। हमें उसे जीरो पर लाना होगा। हम सब एक साथ हैं। उन्होंने भाजपा पर झूठ और गुंडागर्दी जैसी आपराधिक गतिविधियों का सहारा लेने का आरोप लगाया और कहा, हम सभी सामूहिक रूप से मिलकर काम करेंगे। यदि विचार, दृष्टि और मिशन स्पष्ट हैं, तो कोई समस्या नहीं होगी।

इस मौके पर श्री कुमार ने कहा कि तीनों नेताओं के बीच बहुत सकारात्मक चर्चा हुई और वे आने वाले चुनावों से पहले सभी तैयारियां कर लेंगे। उन्होंने जोर दिया कि केंद्र की मौजूदा सरकार के पास अपने प्रचार के अलावा कुछ नहीं है और देश के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है।

गौरतलब है कि श्री कुमार आगामी आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ अधिक से अधिक विपक्षी दलों को राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने की अपनी योजना को आगे बढ़ाते हुए सुश्री बनर्जी से मुलाकात करने आज यहां पहुंचे। वह अपने मिशन-2024 के तहत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई शीर्ष विपक्षी नेताओं से पहले ही मिल चुके हैं।

इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने भी सुश्री बनर्जी से मुलाकात का देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की है। इसी क्रम में सुश्री बनर्जी ने कुछ दिन पहले अपने ओडिशा दौरे में बीजू जनता दल प्रमुख एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी।

उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के साथ आने वाले चुनावों में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा संख्या में विपक्षी दलों की एकजुटता सुनिश्चित करने की संभावनाओं को लेकर चर्चा की है।

कहा जा रहा है कि कर्नाटक का विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद तमाम भाजपा विरोधी दलों के नेता फिर से दिल्ली में मिलकर साझा रणनीति पर चर्चा करेंगे। वैसे नीतीश कुमार से मिलने के बाद यह संकेत स्पष्ट है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब उनके साथ मिलकर इस मोर्चा को आगे बढ़ाना चाहती हैं। ममता ने पहले ही कांग्रेस और भाजपा से समान दूरी बनाकर राजनीति करने की एलान कर दिया था।