Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

सौरभ और आतिशी मार्लेना ने ली मंत्री पद की शपथ

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी(आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ली।  उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यहां राजभवन में दोनों को  पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को ही पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य सत्येंद्र जैन के इस्तीफे स्वीकार किए थे। इसके बाद  श्री केजरीवाल की सलाह पर सुश्री मार्लेना और श्री भारद्वाज को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री के रूप में अपनी मंजूरी भी दी थी। उल्लेखनीय है कि सुश्री मार्लेना कालकाजी से विधायक हैं।

उन्होंने वर्ष 2019 में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। आप राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से विधायक हैं। वह आप सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री थे। गौरतलब है कि कथित शराब नीति घोटाले में गिरफ्तारी के बाद श्री सिसोदिया ने इस्तीफा दिया था। उनके पास कुल 18 विभाग थे।

पिछले वर्ष श्री जैन की गिरफ्तारी के बाद उनके विभाग भी श्री सिसोदिया को सौंप दिए गए थे। श्री सिसोदिया और श्री  जैन दोनों यहां तिहाड़ जेल में बंद हैं।

इस बीच यह जानकारी भी मिली है कि तिहाड़ जेल में ही ईडी की एक टीम ने मनीष सिसोदिया से फिर पूछताछ की है। इसके पहले भी ईडी और सीबीआई की टीम कई बार श्री सिसोदिया से पूछताछ कर चुकी है। इन तमाम पूछताछों से क्या स सुराग हाथ लगा है, इस बारे में दोनों ही केंद्रीय एजेंसियों ने कोई जानकारी नहीं दी है।