Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ambikapur News: अंबिकापुर में 100 करोड़ की लागत से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट; हर दिन साफ होगा 3.... Korba News: छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के कर्मचारियों का आंदोलन; प्रमोशन में आरक्षण की मांग को लेकर किया ध... Surajpur News: बतरा डेम में नाव पलटने से बड़ा हादसा; 3 लोगों के डूबने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Kanker Naxal News: कांकेर के जंगलों में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी; नक्सलियों का डंप बरामद, हथियार औ... Bhilai Steel Plant Scrap Theft: BSP से करोड़ों की चोरी का मामला; पुलिस ने अब तक 12 आरोपी दबोचे Shibu Soren Padma Bhushan: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प... JCL 2026 Semifinal Result: कुमार करण की आतिशी पारी; जमशेदपुर स्टीलर्स और छोटानागपुर रॉयल्स फाइनल में Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज; कहीं तेज बारिश तो कहीं हीट वेव का अलर्ट Giridih Crime News: गिरिडीह में वृद्ध की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या; जमीन विवाद की आशंका, जांच में जु... Pakur News: चूहे का शिकार करने के चक्कर में बिल में फंसा 4.5 फीट लंबा कोबरा; वन विभाग ने किया रेस्क्...

बहुत दिनों बाद चैन की नींद सो पायी हूः जेसिंडा आर्डन

नापियरः न्यूजीलैंड के निवर्तमान प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डन ने कहा है कि अपना फैसला लेने के बाद वह काफी दिनों बाद चैन की नींद ले पायी हैं। उन्होंने अचानक ही प्रधानमंत्री पद से हटने का एलान कर सनसनी फैला दी थी। उन्होंने फिर से दोहाराय कि अपने पद से हटने के फैसले को लेकर उन्हें कोई अफसोस नहीं है बल्कि वह बहुत राहत महसूस कर रही हैं।

यह अलग बात है कि अचानक उनके इस फैसले से उनके समर्थकों के साथ साथ आलोचक भी हैरान हुए हैं। पद से हटने के बाद उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी मकसद अब अपनी बच्ची और परिवार को ज्यादा समय देना है। उन्होंने यहां अपनी लेबर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात और बैठक भी की।

उन्होंने कहा कि अपने दल के अंदर किसी व्यक्ति के समर्थन के लिए वह कोई सार्वजनिक एलान भी नहीं करेंगी क्योंकि इससे बाकी लोगों के साथ अन्याय होगा। जेसिंडा ने कहा कि करीब छह साल तक उन्होंने प्रधानमंत्री पद की कठिन जिम्मेदारी निभायी है। लेकिन हर किसी को समझना चाहिए कि राजनेता भी दरअसल इंसान ही होते हैं।

इसलिए परिवार को समय देने के लिए सक्रिय राजनीति से अलग होने का उन्होंने यह फैसला लिया है क्योंकि वह खुद महसूस करती है कि अभी उनके लिए अपने परिवार को समय देना ज्यादा जरूरी हो गयी है।

उन्होंने दूसरे राजनीतिज्ञों से भी अपील की कि वे अपने विवेक से इस बात का फैसला करें कि उन्हें कितने दिनों तक राजनीति में रहना है। दरअसल जब कोई राजनीति में रहे तो वह अपना पूरा ध्यान देश सेवा पर थे, यही आदर्श राजनीति है। वह खुद मानती है कि अब उन्होंने अपने हटने का समय तय किया क्योंकि अब परिवार ज्यादा जरूरी है।

उन्होंने कहा कि अगले साल से उनकी बेटी स्कूल जाने लगेगी। ऐसे में बच्ची का ध्यान रखना ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। प्रधानमंत्री रहते हुए यह काम कर पाना संभव नहीं होता। जेसिंडा ने कहा कि उम्मीद है कि पार्टी नये नेता के बारे में बेहतर फैसला लेगी। वैसे कोरोना महामारी के दौरान पूरे देश के कोरोना समस्या से निपटने के लिए जेसिंडा की पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई थी। इस बीच समझा जा रहा है कि जेसिंडा की सरकार में क्रिस हिपकिंस नये प्रधानमंत्री बन सकते हैं। इसके लिए दो तिहाई समर्थन जरूरी है।