खेल के हर विभाग में पाकिस्तान की महिला टीम को बौना साबित करते हुये आस्ट्रेलिया ने बुधवार को दूसरे एक दिवसीय मैच में मेहमान टीम को 10 विकेट से शिकस्त झेलने पर मजबूर कर दिया। एलन बार्डर फील्ड मैदान पर टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये पाकिस्तान की पूरी टीम 43 ओवर में 125 रन बना कर पवेलियन लौट गयी। जवाब में आस्ट्रेलिया की लड़कियों ने विजयी लक्ष्य मात्र 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज फोबे लीचफील्ड ने (67 नाबाद) और बेथ मूनी (57 नाबाद) अपनी टीम को जीत के द्वार तक पहुंचा कर दम लिया। पाकिस्तान का पुलिंदा बांधने में ड्रेसी ब्राउन (32 रन पर तीन विकेट) और एनाबेल सदरलैंड (13 रन पर दो विकेट) की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पाकिस्तान के लिये निदा डार (24) और कप्तान बिसमाह मारूफ (21) ही आस्ट्रेलियायी आक्रमण का कुछ देर तक सामना कर सकी। पाकिस्तान के पांच खिलाड़ी अपने निजी स्कोर को दहाई के अंक तक पहुंचाने में असफल रहे।
ब्रेकिंग
इंजेक्टेबल मिनी लीवर बनाए एमआईटी के वैज्ञानिकों ने, देखें वीडियो
ब्रिक्स से डॉलर का विकल्प निकलेगा क्या
अमेरिकी अंडरवाटर ड्रोन को कब्जे में ले लिया
यमन के हूती विद्रोहियों को अब पाकिस्तान से चेतावनी मिली
अपनी नई डैन टी का पहली बार प्रदर्शन किया
नेतन्याहू को हमास हमले की पूर्व जानकारी मिली थी
पाकिस्तान की दोहरी नीति से अब शायद तंग आ गया चीन
अभ्यास के दौरान बांग्लादेश में चीनी टैंक फट गया, देखें वीडियो
जंगल में ओरंगुटान पाये जाने की जांच की गाड़ी आगे बढ़ी
इलाके में गंगा नदी छह किलोमीटर सरक गयी