Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुल... Jail Suicide : जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना के आरोप में थी बंद, न्यायिक जांच क... Namo Yamuna Cruise: दिल्ली में 'नमो यमुना' क्रूज का टिकट काउंटर तैयार; 5KM का सफर और 1 घंटे की सैर, ... Cricket Scandal: महिलाओं के बाथरूम में छिपकर बनाया वीडियो; 2 क्रिकेटर गिरफ्तार, खेल जगत में मचा हड़क... Deepika Padukone Pregnancy: फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू! सेट से लीक हुई फोटो में दीपिका का हाथ पकड़े... Donald Trump Attack: सिर्फ 4 सेकंड में सुरक्षा घेरा पार! ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग का खौफनाक ... Economy News: डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती; पेट्रोल निर्यात पर नहीं लगेगी ड्यूटी, आम जनत... Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मोक्ष की कथा; घर में आएगी ... FSSAI Weight Loss Tips: मोटापा दूर करने के लिए अपनाएं FSSAI की ये 7 अच्छी आदतें; हमेशा रहेंगे फिट और... Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 24 घंटे में बारिश की चेतावनी, हिमाचल में बर्फबा...

गंगा विलास क्रूज से इसका नया आयाम खुलेगा, देखें वीडियो

  • भारत और बांग्लादेश की नदियों से गुजरेगा

  • पांच सितारा सुविधाओं से लैश है यह क्रूज

  • बनारस से बोगीवाल तक का सफर होगा

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः मोदी सरकार ने नदियों पर अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने का नया अभियान प्रारंभ किया है। गंगा विलास क्रूज देश में स्वदेशी तकनीक से निर्मित पहला सुविधा सम्पन्न जहाज है जो काशी से बोगीबील तक की यात्रा करेगा।

यह यात्रा 32 सौ किलोमीटर की होगी। इस दौरान यह पानी का जहाज भारत और बांग्लादेश की 27 नदियों से गुजरेगा। इसके जरिए वैश्विक पर्यटकों को यहां आकर्षित करेगा। इस सफर की कीमत एक लाख 12 हजार की होगी। यह स्पष्ट है कि किराया अधिक होने के कारण इसमें सुविधाएं भी पांच सितारा होंगी।

देखें गंगा विलास क्रूज का नजारा

ऐसा ही भारत के एक ट्रेन पैलेस ऑन दी व्हील्स के साथ है, जिसमें सफर करने वाले अधिकांश विदेशी ही होते हैं। यह जहाज चार दिनों में वाराणसी और कैथी के बीच होगी। घोषित जानकारी के मुताबिक कोलकाता से वाराणसी के लिए गंगा जलमार्ग से चलने वाला गंगा विलास क्रूज विदेशी सैलानियों को लेकर सोमवार शाम 7 जनवरी को गाजीपुर पहुंचा था।

क्रूज में सवार सभी सैलानियों का स्वागत किया गया। इस पानी पर तैरते किसी लग्जरी होटलनुमा क्रूज सवार सैलानियों ने गाजीपुर में ही रात्रि विश्राम किया। इसके बाद सैलानी जिला मुख्यालय में लार्ड कॉर्नवालिस मकबरे का दीदार करने के बाद वाराणसी के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए।

फिलहाल क्रूज गाज़ीपुर में ही खड़ा है, और ये माना जा रहा है कि ड्रेजिंग मशीन से कई जगह गंगा में सिल्ट हटाते हुए इस क्रूज को रास्ता दिया जाएगा। गंगा विलास क्रूज, पर कोलकाता से 32 स्विस पर्यटकों के साथ रवाना हुआ था। गंगा विलास की क्षमता 80 यात्रियों की है।

नौका एक शानदार नदी क्रूजर है जिसमें 18 सुइट और सभी आवश्यक सुविधाएं हैं। जहाज पर एक भव्य रेस्तरां, स्पा और सनडेक भी है। मेन डेक पर इसके 40 सीटों वाले रेस्तरां में कॉन्टिनेंटल और भारतीय व्यंजनों के साथ कुछ बुफे काउंटर हैं।

अधिकारियों के अनुसार, ऊपरी डेक की बाहरी सेटिंग में रियल टीक स्टीमर कुर्सियों और कॉफी टेबल के साथ एक बार शामिल है जो यात्रियों को एक तरह का क्रूज अनुभव प्रदान करने के लिए पर्याप्त हैं। कुल मिलाकर विदेशी पर्यटकों को नदियों के सफर में पांच सितारा सुविधा देने का नाम है यह गंगा विलास क्रूज।