Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दमोह में स्कूल के पास खुले गड्ढे में डूबने से 2 मासूमों की मौत, ओंकारेश्वर में सेप्टिक टैंक ने ली बच... छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के लिए रेल सुविधाओं की लंबी लिस्ट! सांसद बंटी साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ... निवाड़ी में कंटेंट क्रिएटर यशपाल सोनी पर FIR, स्टूडेंट प्रोटेस्ट के दौरान अभद्र टिप्पणी का आरोप जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, सुप्रीम कोर्ट में रोक लगाने की याचि... गांदरबल में बड़ा हादसा! अमरनाथ श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 39 यात्री घायल; सेना ने चलाया रेस... लखनऊ में दरोगा ने काटा बिजली कर्मी का ₹6000 का चालान, गुस्साए कर्मचारियों ने थाने-चौकी की काटी बिजली... श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान! रवींद्र जडेजा की वापसी, सारांश जैन को मिला ... थलपति विजय की 'जन नेता' ने मंडे टेस्ट किया पास! 5वें दिन की इतनी कमाई, 300 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर अमेरिका और ईरान की जंग से दहला मध्य पूर्व, अमेरिकी हथियारों की खपत के बीच ईरान के प्रॉक्सी नेटवर्क स... BHIM ऐप की मार्केट में धमाकेदार वापसी! 2 सालों में 10 गुना बढ़े मंथली ट्रांजैक्शन, PhonePe-GPay को च...

चीन में दो सौ गाड़ियां आपस मे टकरायी एक की मौत

बीजिंगः चीन के झेंगझोऊ शहर के एक अति व्यस्त पुल पर एक साथ दो सौ वाहन आपस में टकरा गये। इस हादसे में सिर्फ एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है। वैसे इस हादसे की वजह से पूरे सड़क पर वाहनों की बहुत लंबी कतार लग गयी थी। पुलिस के आने के बाद सावधानी से यहां के जाम को समाप्त किया जा सके।

इस बीच दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के अंदर मौजूद लोग चारों तरफ से गाड़ियों से घिरे होने की वजह से अपनी अपनी गाड़ियों में ही कैद रहे। मध्य चीन के इस शहर  में बुधकार को यह हादसा हुआ। बताया गया है कि सुबह के वक्त पूरे इलाके में बहुत घना कोहरा छाया हुआ था। इस वजह से वाहनों से आते जाते लोगों को काफी दूर तक साफ नजर भी नहीं आ रहा था।

पुलिस ने इसके लिए पहले से कोई चेतावनी संकेत भी जारी नहीं किया था। सामने का दृश्य साफ नजर नहीं आने के साथ साथ कोहरे की वजह से सड़क पर फिसलन भी अधिक थी। वहां के येलो नदी पर बने इस ब्रिज पर वाहनों के आने जाने के कई लेन बने हुए हैं। लेकिन यह हादसा एक ही लेन में हुआ।

दुर्घटना के वक्त सभी वाहन शायद सामान्य से अधिक रफ्तार से चल रहे थे। इसलिए सामने वाली गाड़ी के करीब आने के बाद उन्हें वाहन नजर आया। सड़क पर फिसलन होने क वजह से गाड़ियों का ब्रेक भी सही तरीके से नहीं लगा। इसके परिणामस्वरुप एक एक कर दो सौ वाहन आपस में ऐसे टकराये कि पूरा रास्ता की जाम हो गया।

पीछे खड़े वाहनों के आगे बढ़ने का भी रास्ता नहीं था। दूसरी तरफ पीछे से आते वाहनों की कतार लंबी होने की वजह से बीच रास्ते में खड़े वाहनों को गाड़ी वापस ले जाने का भी रास्ता नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक इस एक्सीडेंट में सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि सैकड़ों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहां के सीसीटीवी से पता चला है कि एक ट्रक के फिसल जाने की वजह से सामने की गाड़ी में धक्का लगा। उसके बाद एक एक कर दो सौ वाहन आपस में टकराते चले गये। इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने वहं एक चेतावनी संकेत लगा दिया है।