Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... सब बिक रहा है तो यूपीआई कब तक फ्री रहेगा घर वापस जा रहे इंसान को निगल गया अजगर, "राष्ट्रीय खबर" की रिपोर्ट, देखें वीडियो कर्नाटक में एसआईआर की खामियों की तरफ चर्चा प्रारंभ हुई

चेन्नई के पास नया एयरपोर्ट की कवायद प्रारंभ

पूर्व का फैसला लेने के बाद अब विकल्प पर विचार जारी

परांदूर का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया

वहां के किसानों के पक्ष में फैसला दिया

अब नये इलाके में जमीन की तलाश

राष्ट्रीय खबर

चेन्नईः तमिलनाडु में हवाई बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चेन्नई के निकट एक नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापित करने की नई योजना पर काम शुरू कर दिया है। यह कदम कांचीपुरम जिले के परांदूर में प्रस्तावित बहुचर्चित ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना को रद्द किए जाने के बाद उठाया गया है। परांदूर परियोजना का स्थानीय किसानों, ग्रामीणों और पर्यावरणविदों द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध किया जा रहा था, जिनका तर्क था कि इससे उनकी आजीविका और उपजाऊ कृषि भूमि नष्ट हो जाएगी तथा पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचेगा। बता दें कि अपने चुनाव अभियान के प्रारंभ में ही सी जोसफ विजय ने वहां के किसानों के पक्ष में खड़े होने की बात कही थी। अब जाकर उन्होंने प्रस्तावित नये हवाई अड्डे की योजना को किसानों के हित में रद्द कर दिया है। लिहाजा अब नये हवाई अड्डे के लिए जमीन की तलाश होने लगी है।

जनभावनाओं और पर्यावरणीय चिंताओं को देखते हुए सरकार ने अब विशेषज्ञों की एक समर्पित टीम की मदद से नए संभावित स्थलों की पहचान करने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा चिन्हित किए गए नए स्थलों का भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा तकनीकी एवं भौगोलिक मूल्यांकन किया जाएगा। एएआई की व्यवहार्यता रिपोर्ट और सुरक्षा मंजूरी के आधार पर ही राज्य सरकार नए हवाई अड्डे के स्थान पर अंतिम मुहर लगाएगी। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य चेन्नई शहर और उसके आसपास के औद्योगिक जिलों में यात्रियों की बढ़ती संख्या और तेजी से बढ़ते कार्गो (माल ढुलाई) की आवाजाही को सुचारू बनाना है।

इसके साथ ही, राज्य सरकार के उद्योग नीति नोट में मौजूदा चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण का भी खाका पेश किया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने मीनंबक्कम स्थित वर्तमान हवाई अड्डे के उत्तर-पश्चिम दिशा में एक अत्याधुनिक नई पैसेंजर हैंडलिंग सिस्टम विकसित करने की योजना तैयार की है।

इस नई प्रणाली का प्राथमिक उद्देश्य वर्तमान हवाई अड्डे पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करना और कार्गो यातायात को अधिक कुशलता व गति से संचालित करना है। इस योजना को सुचारू रूप से लागू करने के लिए, एएआई ने तमिलनाडु सरकार से एक विशेष लिंक रोड बनाने की अनुमति मांगी है, जो इस नई पैसेंजर हैंडलिंग प्रणाली को सीधे निकटतम राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगी, जिससे यात्रियों को सुगम आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी।