Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Narsinghpur Fair Incident: झूला अचानक बंद होने से मची अफरातफरी, काफी देर हवा में अटकी रहीं बच्चों की... Gwalior High Court News: पारिवारिक विवाद को बंदी प्रत्यक्षीकरण का मामला बनाना गलत, हाईकोर्ट की सख्त ... Bhopal Crime News: एमपी नगर के गैस किट शोरूम में बड़ी चोरी, ताला तोड़कर तीन लैपटॉप और नकदी ले उड़े चोर Ujjain Simhastha 2028: उज्जैन में आठ प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का रास्ता साफ, मुआवजे के प्रस्ताव को... Itarsi GRP Action: इटारसी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 44 लाख की चांदी के साथ दो संदिग्ध युवक गिरफ्... MP High Court: तलाकशुदा पत्नी को पूर्व पति की संपत्ति और सेवा लाभ का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का बड़ा फै... Ratlam Crime News: रतलाम में सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा, चड्डी-बनियान गैंग नहीं बल्कि निकला यह... Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी पत्नी सोनम को बड़ा झटका, जमानत खारिज कर सरेंडर क... MP High Court: बीजेपी विधायक संजय पाठक को बड़ी राहत, आपराधिक अवमानना मामले में बिना शर्त माफी स्वीकार IMD Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम...

Periods Health Tips: क्या पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीने से बढ़ता है दर्द? जानिए एक्सपर्ट की राय

पीरियड्स के दौरान ठंडी चीजों या पानी के सेवन को लेकर समाज में कई तरह की मान्यताएं हैं। भारत में दादी-नानी के कई नुस्खे आज भी फॉलो किए जाते हैं, जिनमें से कुछ सही होते हैं तो कुछ महज मिथक होते हैं। ऐसा ही एक बड़ा सवाल यह है कि क्या पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीना चाहिए या नहीं? ज्यादातर महिलाओं का मानना होता है कि ठंडा पानी पीने से ब्लड फ्लो में रुकावट आती है, लेकिन आइए जानते हैं कि क्या वाकई ऐसा है या यह सिर्फ एक भ्रम है।

👩‍⚕️ एक्सपर्ट्स के अनुसार क्या है सच्चाई?

अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल जयपुर की सीनियर कंसल्टेंट आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी डॉ. मानिनि पटेल बताती हैं कि पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीने से पीरियड्स रुकने या दर्द बढ़ने की बात पूरी तरह एक मिथक है। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं है। पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द और ऐंठन मुख्य रूप से हार्मोनल बदलावों और गर्भाशय (यूटेरस) की मांसपेशियों के सिकुड़ने के कारण होती है, जिसमें प्रोस्टाग्लैंडिन नामक हार्मोन अहम भूमिका निभाता है।

💧 पीरियड्स में शरीर को हाइड्रेट रखना है सबसे जरूरी

डॉक्टर का कहना है कि माहवारी के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद आवश्यक है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है और थकान, कमजोरी व सिरदर्द जैसी परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। महिलाएं अपनी पसंद और शरीर की स्थिति के अनुसार नॉर्मल या ठंडा पानी पी सकती हैं।

☕ गुनगुना पानी पीना भी है एक अच्छा विकल्प

हालांकि, हर महिला का शरीर अलग होता है। कुछ महिलाओं को ठंडा पानी पीने के बाद ब्लोटिंग, पेट में भारीपन या हल्की असहजता महसूस हो सकती है, ऐसी स्थिति में वे गुनगुना पानी चुन सकती हैं। इस दौरान हेल्दी डाइट लेना और शरीर को आराम देना सबसे जरूरी है। यदि दर्द या ब्लीडिंग बहुत अधिक हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।