Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, दर्शन करने जा रहे नेताओं को रोका गया

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला इन दिनों गरमाया हुआ है। इस मुद्दे पर जमकर राजनीति भी हो रही है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी से लेकर तमाम विपक्षी दल राज्य और केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार (30 जून) को अयोध्या पहुंचेगा और रामलला के दर्शन करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय करेंगे। उनके साथ सांसद किशोरी लाल शर्मा (अमेठी), राकेश राठौर (सीतापुर), उज्ज्वल रमण सिंह (प्रयागराज) और तनुज पुनिया (बाराबंकी) भी शामिल हैं।

🚫 नेताओं की घेराबंदी और पुलिस की सख्ती

इधर नेताओं को दर्शन करने से रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट है। खबर है कि प्रयागराज में कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के घर के बाहर पुलिस पहुंची है। सिंह फिलहाल अपने कैंट थाना क्षेत्र के अशोक नगर में स्थित आवास में हैं। पुलिस उन्हें अयोध्या जाने से पहले ही रोकने की कोशिश कर रही है।

🔒 अयोध्या में अजय राय नजरबंद

वहीं कांग्रेस नेता अजय राय को अयोध्या में नजरबंद कर दिया गया है। राय ने आरोप लगाया कि अयोध्या में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया और होटल से बाहर निकालकर पुलिस वाहन में बैठा लिया। उन्होंने इस कार्रवाई को बीजेपी सरकार की तानाशाही करार दिया। वहीं पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए।

🗣️ ‘बीजेपी सरकार की तानाशाही चरम पर है’

अजय राय ने बयान जारी कर कहा, ‘बीजेपी सरकार की तानाशाही चरम पर है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन-पूजन के लिए आया था। मैं अयोध्या पहुंचा ही था कि पुलिस मुझे होटल से हिरासत में लेकर अपनी जीप में बैठाकर ले गई’। उन्होंने कहा, ‘अयोध्या में जमीन घोटालों और चढ़ावे की कथित चोरी करने वालों को राम भक्तों के आने से डर क्यों लग रहा है? प्रभु श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वाले आस्था पर पहरा लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जो निंदनीय है’। उन्होंने कहा, हम न रुकेंगे, न झुकेंगे।

📢 अजय राय की पत्नी रीना राय का आरोप

वहीं अजय राय की पत्नी रीना राय ने कहा कि बीजेपी सरकार उनके पति की आवाज दबाने के लिए किसी भी हद तक गिरने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पुलिस जीप में ले जाने के बाद अब हमारे सहयोगियों को गलत जानकारियां देकर भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘चढ़ावा चोरों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। अगर मेरे पति को कुछ भी होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी इस बीजेपी सरकार की होगी’।