Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में फिर हुआ आतंकवादी हमला वेस्टमिंस्टर ब्रिज से टकरा गयी पुलिस की नाव मुख्य अभियोजक करीम खान को पद से हटा दिया गया इजरायली सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अभियान किया सऊदी अरब ने यमन में हवाई हमले किये ड्रोन प्रदर्शनी पर हुए हमले में पंद्रह की मौत गर्मी के मौसम में सीमा पर फैलता जा रहा है दावानल Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक...

Jhajjar Encounter: झज्जर के दुजाना में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़; विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी ढेर

झज्जर: झज्जर जिले के दुजाना गांव के पास देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश और विजय सैनी हत्याकांड के आरोपी इंद्रपाल को एसटीएफ (STF) और झज्जर पुलिस की संयुक्त टीम ने मार गिराया। इंद्रपाल को कुख्यात अपराधी संजय बिरधाना का बेहद करीबी माना जाता था।

👮 मुठभेड़ के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर घायल

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस फायरिंग में बहादुरगढ़ की ओर से ऑपरेशन में शामिल इंस्पेक्टर राकेश के हाथ में गोली लग गई है। घायल इंस्पेक्टर को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

📍 घटनास्थल का जायजा

दुजाना गांव में हुई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए।