Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ...

Kanker Naxal News: कांकेर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम; सुरक्षाबलों ने 5 किलो का प्रेशर कुकर IED किया बरामद

कांकेर: बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के टेकमीटोला जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया 5 किलोग्राम का आईईडी (IED) बरामद किया है। सुरक्षाबलों की तत्परता ने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया है।

⚔️ सर्चिंग के दौरान मिली विस्फोटक सामग्री

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. और कांकेर एसपी निखिल राखेचा के दिशा-निर्देशों पर जिला पुलिस, बीएसएफ (BSF) और बम निरोधक दस्ते (BDS) की संयुक्त टीम टेकमीटोला के दुर्गम इलाकों में गश्त पर निकली थी। इसी दौरान जवानों को प्रेशर कुकर में छिपाकर रखा गया यह घातक विस्फोटक मिला। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही पूरी सावधानी के साथ इसे डिफ्यूज कर नक्सलियों के मंसूबों को मिट्टी में मिला दिया।

🛡️ “शांति बहाली तक जारी रहेगा ऑपरेशन”

इस सफल ऑपरेशन में बीएसएफ की 94वीं वाहिनी के एसी रमेश कुमार रजक, इंस्पेक्टर सुमन कंथोसू और उप निरीक्षक रोशन लाल मीणा के नेतृत्व में संयुक्त बल की अहम भूमिका रही। कांकेर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन सर्चिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई का उद्देश्य न केवल नक्सलियों की गतिविधियों पर रोक लगाना है, बल्कि आम नागरिकों के लिए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाना भी है।