Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ... समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे": NYT के 'Pakistani Kashmir' शब्द पर भारत... दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे ब... गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप आरएसएफ नेता ने अपने लड़ाकों को खुली छूट दी जापान के फुजिसावा शहर में नये किस्म का वैचारिक तनाव बढ़ा 'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम...

Dhanbad News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने धनबाद में चलाया स्वच्छता अभियान, राहुल गांधी पर साधा निशाना

धनबाद: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी अपने धनबाद दौरे के दौरान काफी सक्रिय नजर आईं। उन्होंने हीरापुर हटिया में स्वच्छता अभियान चलाया और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की साफ-सफाई की। इस दौरान सांसद ढुल्लू महतो और विधायक राज सिन्हा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

💬 राहुल गांधी पर किया तीखा प्रहार

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां छुई हैं। वहीं, राहुल गांधी के हालिया बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को राजनीतिक सूझबूझ का अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी धरती पर भारत की आलोचना करना उनकी गलत कार्यशैली को दर्शाता है।

⚡ मुंबई में करंट लगने से धनबाद के युवक की मौत, परिजनों में शोक

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जयनगर निवासी बिजली मिस्त्री विकास कुमार महतो की मुंबई में एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। विकास वहां एक इलेक्ट्रिकल्स फर्म में काम कर रहे थे, तभी बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान वे करंट की चपेट में आ गए। विकास के निधन से उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

🤝 सांसद ढुल्लू महतो ने परिवार को दिया सांत्वना

सांसद ढुल्लू महतो ने विकास के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। सांसद ने महाराष्ट्र के डीजीपी से फोन पर बात कर संबंधित कंपनी के खिलाफ जांच और परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। सांसद ने इस दुखद घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि झारखंड में रोजगार की कमी के कारण युवाओं को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।