Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्लास्टिक के कचरे से स्वच्छ ईंधन बनाया MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ... Kanha National Park: कान्हा में 5 बाघों की मौत से हड़कंप; न शिकारी, न आपसी संघर्ष, 'अदृश्य दुश्मन' ब... Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुरू की 'शुकराना यात्रा'; अमन-चैन के लिए प्रमुख धार्मिक स्थलों... Ranchi Crime: रांची में ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग्स पैडलर्स गिरफ्तार; बिहार से जुड़ा है तस्करी का क... Palamu Crime Update: पुलिस जवान को गोली मारने के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर; अब रिमांड पर लेगी प... Maternal Death Case: प्रसव के दौरान हुई मौत पर सरकार सख्त; सांसद ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कार... Jharkhand Board Result 2026: अभावों को मात देकर कृष बरनवाल ने रचा इतिहास, इंटर कॉमर्स में हासिल किया... Deoghar AIIMS: श्रावणी मेले के श्रद्धालुओं के लिए देवघर एम्स में 15 बेड रिजर्व; डीसी ने तैयारियों का...

Durg News: दुर्ग में मधुमक्खियों का जानलेवा हमला; ओडिशा के मजदूर की मौत, इलाके में फैली दहशत

दुर्ग: स्टील सिटी दुर्ग भिलाई के एक सब्जी फार्म हाउस में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में 60 साल के एक मजदूर की जान चली गई. घटना मंगलवार की है, जब अचानक छत्ता गिरने से भड़की मधुमक्खियों ने खेत में काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया. मृतक की पहचान रमेश भोई के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले थे.

तेज हवा की वजह से गिरा मधुमक्खियों का छत्ता

फार्म हाउस में काम कर रहे मजदूरों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे तेज हवा चल रही थी. इसी दौरान पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता अचानक टूटकर नीचे गिर गया. छत्ता गिरते ही मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और आसपास काम कर रहे मजदूरों पर झुंड बनाकर हमला कर दिया.स्थिति बिगड़ते देख अन्य मजदूर मौके से भागने में सफल रहे. रमेश भोई शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण तेजी से भाग नहीं सके और मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गए. देखते ही देखते वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

फार्म हाउस के मैनेजर ने क्या कहा ?

फार्म हाउस के मैनेजर भाविक टांक ने बताया कि उन्होंने रमेश को बचाने के लिए पानी डालकर और कंबल ओढ़ाकर मधुमक्खियों को हटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी. आनन-फानन में उन्हें दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.रमेश भोई पिछले 12 वर्षों से अपनी पत्नी के साथ इसी फार्म हाउस में मजदूरी कर रहे थे. उनकी कोई संतान नहीं है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है. घटना के बाद फार्म हाउस में काम करने वाले मजदूरों में दहशत का माहौल है.