Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

Palamu NEET Exam: पलामू नीट परीक्षा केंद्र पर हंगामे का मामला; पुलिस ने PR बांड पर छोड़े 3 आरोपी

पलामू: रविवार को आयोजित नीट परीक्षा के दौरान देर शाम तक हंगामा करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने पीआर बांड पर छोड़ दिया है. इससे पहले पुलिस ने एग्जाम खत्म होने के बाद सभी छात्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस घर भेज दिया था.

एग्जाम सेंटर पर कर रहे थे हंगामा

दरअसल, परीक्षा खत्म होने के बाद परिजन और कुछ स्थानीय लोग, केंद्र के बाहर हंगामा कर रहे थे. हंगामे के बाद पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए हल्का बल का प्रयोग किया और मौके से तीन लोगों को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया था. जिन्हें सोमवार दोपहर बाद बांड पर छोड़ा गया है. हिरासत में लिए गए शख्स हुसैनाबाद, पांडू के इलाके के रहने वाले हैं.

हिंदी की जगह मिला था अंग्रेजी में प्रश्न पत्र

दरअसल, पलामू के योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज में 48 छात्रों को हिंदी की जगह अंग्रेजी में प्रश्न पत्र दिया गया था. जिसके बाद छात्र और परिजनों ने कुछ देर के लिए हंगामा किया. परीक्षा का समय 2:00 बजे से शाम के 5:00 तक निर्धारित था. हिंदी की जगह अंग्रेजी में प्रश्न पत्र मिलने के मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की गाइडलाइन के बाद शाम 6.55 से लेकर 9.55 तक छात्रों की परीक्षा ली गई थी साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से छात्रों को भोजन एवं पानी की व्यवस्था की गई थी.

हंगामा करने वाले और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था. सभी को पीआर बांड पर छोड़ा गया है. नामधारी महिला कॉलेज में परीक्षा को लेकर हुए विवाद के बीच डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, एसपी कपिल चौधरी, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सदर एसडीएम सुलोचना मीणा समेत कई शीर्ष अधिकारी देर रात तक कैंप कर रहे थे: ज्योतिलाल रजवार, थाना प्रभारी, टाउन