Tarun Chugh on AAP: तरुण चुघ का आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला, बोले- “नैतिक मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है यह पार्टी”
आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों द्वारा पार्टी छोड़ने और बीजेपी ज्वाइन करने बाद से राजनीति गरमाई हुई है। इन 7 सांसदों के आने से राज्यसभा में बीजेपी के सदस्यों की संख्या बढ़कर 113 हो जाएगी। ऐसे में अरविंद केजरीवाल के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी तीखा हमला बोला है।
चुघ ने कहा कि, जो प्रश्न उन्होंने उठाए हैं, वो आम आदमी प्राटी की चाल चलन बताते हैं। जिन लोगों ने आम आदमी पार्टी की शुरूआत में नींव के पत्थर की भूमिका अदा की थी, इंडिया अगेंस्ट करप्शन की मुवमेंट को चालू किया था वो नींव पत्थर आज पार्टी से निकल गए हैं। उनके प्रश्नों के उत्तर न तो अरविंद केजरीवाल दे रहे हैं और न ही पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान दे रहे हैं। तुरण चुघ ने आगे कहा कि किस तरह आज आदर्शों और नैतिकता को ताक पर रखकर अरविंद केजरीवाल सत्ता हथियाने के लिए आम आदमी पार्टी को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे है।
तरुण चुघ ने आगे कहा कि, पूरे देश के अंदर एक वातावरण है कि आम आदमी पार्टी अपने नैतिक मूलों से पीछे हट गई है। पंजाब की जनता पूछ रही है कि कौन है गद्दार, जिन्होंने पंजाब के साथ वायदे किए और भूल गए, जिन्होंने 1000 रुपए मार्च 2022 में देने की बाता कही और आज 2026 आ गई है, अभी तक किसी बहन के घर पैसा नहीं पहुंचा। जिन्होंने नशा खत्म करने का संकल्प लिया था वह भूल गए या फिर वो गद्दार है, जिन्होंने लॉ एंड ऑडर पर पंजाब को चलाने का संकल्प लिया था आज गैंगस्टर, माफिया राज के सरंगना बन गए हैं।
चुघ ने कहा, ”और हालात ये है कि बदलाव के नाम पर सत्ता में आई पार्टी उसके विधायक, नेता, मंत्री अपने घरों में टार्चर सेंटर चला रहे हैं, किसको कौन सा टेंडर मिले, किस क्षेत्र से कितनी रिश्वत आए। ये मोटिव आज आम आदमी पार्टी ने पंजाब में चालू किया है। इसलिए पूरा पंजाब इन 7 सांदसों द्वारा आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद ये समझ रहा है कि, भगवंत मान और केजरीवाल किस तरह से पिछले 4 सालों से पंजाब को खा रहे हैं।