Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लेबनान पर हमले में इस बार 14 की मौत आतंकी हमले में रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की मौत चेरनोबिल की चालीसवी बरसी पर हमला और बढ़ गया झुलसता भारत और नीतिगत शून्यता की चुनौती PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ₹4000 करोड़ के प्रोजेक... SCO Meeting 2026: बिश्केक में SCO की बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्ष... Firozabad Crime News: फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, तमंचा सटाकर युवक से छीने पैसे, जांच में... Maharashtra MLC Election: शिंदे की शिवसेना में मचा घमासान, नीलम गोरे और बच्चू कडू की उम्मीदवारी पर व... Free Petrol Offer: फ्री पेट्रोल पाने के लिए लगी वाहनों की लंबी लाइन, पंप मालिक के एक फैसले से खिले च... UP Crime Update: हापुड़ में आग का कहर! 70 झुग्गियां और 2 फैक्ट्रियां जलकर स्वाह, मची भारी अफरा-तफरी

Punjabi Actress Wedding: मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस [नाम] ने रचाई शादी, हिमाचल की वादियों में लिए सात फेरे

पंजाब पंजाबी एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध गई हैं। मेहरीन पीरजादा जोकि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की भी मशहूर एक्ट्रेस है। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने अपने प्रेमी अर्श औलाख से शादी कर ली है। रविवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके सबको हैरान कर दिया।

मेहरीन ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं, जो हिमाचल प्रदेश के चैल के खूबसूरत पहाड़ों के बीच हुई। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘26.04.26’ और इसके साथ ही “#ArshDiMehr” हैशटैग का इस्तेमाल किया।

आपको बता दें कि मेहरीन पंजाबी फिल्म DSP देव और अरब मुटियारां में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई साउथ फिल्में भी की हैं। मेहरीन आखिरी बार 2023 पीरियड क्राइम थ्रिलर “सुल्तान ऑफ दिल्ली” में नजर आई थीं।

पंजाब के बठिंडा में जन्मी मेहरीन ने 2016 में तेलुगु फिल्म कृष्णा गाधी वीरा प्रेमा गाधा से एक्टिंग में डेब्यू किया। उन्होंने 2017 में फिल्लौरी से हिंदी फिल्मों में और 2017 में ही नेन्जिल थुनिविरुंधल से तमिल फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद वह पंजाबी फिल्मों में भी नजर आईं।