Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karnal News: करनाल में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, 30 हजार में हो रहा था टेस्ट; आरोपी रंगे हा... Karnal Police Encounter: करनाल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सूरज हत्याकांड का मुख्य आरोपी गो... Krishan Lal Panwar on Dushyant: सोनीपत में मंत्री कृष्ण लाल पंवार का तंज- 'जब सत्ता में थे तब भाजपा ... Weather Update: अप्रैल में ही 44 डिग्री पहुंचा पारा, सूर्य देव उगल रहे आग; जानें मई-जून में कितनी सत... Sirsa Crime News: सिरसा में युवक की बेरहमी से हत्या, पहले कुल्हाड़ी से हमला फिर ऊपर चढ़ाई कार; मची स... Haryana Assembly Special Session: हरियाणा विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस ने किया सत्र का बॉयकॉट,... BJP District Workshop: भाजपा की जिला योजना कार्यशाला, आदित्य साहू बोले- हमारे लिए राष्ट्र प्रथम सर्व... Jharkhand News: दूषित गोलगप्पा खाने से मची चीख-पुकार, 42 लोग अस्पताल में भर्ती, देर रात गांव पहुंचे ... Bokaro Crime News: बोकारो में सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या की, मायके जाने की जिद पर... Hazaribagh Road Accident: हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों की मौत

Dewas News: देवास में कुश्ती महोत्सव बना अखाड़ा, पहलवानों के बीच चले लात-घूसे, जमकर फेंकी गईं कुर्सियां

देवास। शहर के एलएनबी क्लब में पिछले तीन दिनों से चल रहे देवास कुश्ती महोत्सव में रविवार रात जमकर बवाल हुआ। इंदौर के कुछ पहलवानों के बीच पहले तू तो मैं से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान जमकर लात घुसे चले और पहलवानों और उनके साथ आए युवकों एवं स्थानीय लोगों ने एक दूसरे को कुर्सियां फेंक कर मारा।

इस दौरान पूरे परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए। घटनाक्रम में इंदौर से आया एक पहलवान बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार रात श्रीमंत तुकोजीराव पवार खेल रत्न प्रतियोगिता के मुकाबले चल रहे थे। इस दौरान इंदौर के टिगरिया बादशाह निवासी आयुष ठाकुर ने 46 किलोग्राम वर्ग में भाग लिया था।

कुश्ती होने वाली थी कि इसी बीच आरोपित मनीष नामदेव, लोकपाल गौहर, कपिल गुर्जर, मयूर मंडवाल आदि ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद में दर्जनों लोग आपस में गुत्थमगुत्था हो गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई।

कुर्सियां फेंककर मार रहे थे

मारपीट के दौरान आयुष ठाकुर सहित अन्य युवकों को चोट आई, जिन्हें बाद में जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य युवक व पहलवान भी घायल हुए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सभी को अलग करते हुए दिखाई दिए, लेकिन किसी ने पुलिस की बात नहीं सुनी।

इस दौरान पूरे परिसर में भगदड़ जैसे हालात रहे। युवक एक दूसरे पर प्लास्टिक की कुर्सियां फेंककर मार रहे थे। देर रात मामले में शेखर ठाकुर की रिपोर्ट पर इंदौर निवासी आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।