Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए स... Rahul Gandhi at Gargi College: 'Gen Z हमारा भविष्य', गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल ... Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचान... धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसे... Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मं... PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- 'मां, माटी और मानुष' के नाम पर हुए ... Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो... Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प... Gumla News: गुमला में बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, शादी की खुशियां मा... Road Accident: बेटी की शादी के बाद लौटते समय दर्दनाक हादसा, मां-बाप और बेटे की मौत से परिवार उजड़ा

Jharkhand News: राशन कार्ड होने के बाद भी पहाड़िया जनजाति को नहीं मिल रहा अनाज, भुखमरी की कगार पर ग्रामीण

देवघर: पूरे देश में झारखंड खनिज संपदा के मामले में सबसे धनी है. इसके बावजूद यहां पर गरीबी चरम पर है. गरीबी को दूर करने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से लोगों को कई तरह से मदद दिए जाते हैं. लेकिन सरकार की तरफ से जनवितरण प्रणाली के तहत लाभ दिए जाने वाले योजना की स्थिति काफी खराब है.

अनाज नहीं मिलने से लोग परेशान

सारठ प्रखंड के गांवों में रहने वाले पहाड़िया जनजाति को सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाला अनाज समय पर नहीं मिल पा रहा है. पहाड़िया जनजाति को हर माह 35 किलो चावल दिया जाता है और चना दाल भी उपलब्ध कराया जाने का प्रावधान है. लेकिन देवघर के सारठ प्रखंड में पहाड़िया जनजाति के लोगों को अब तक अप्रैल माह का न तो चावल मिला है और न ही चना दाल. ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले पहाड़िया जनजाति के लोगों को समय पर अनाज नहीं मिलने से स्थिति काफी खराब हो गई है. लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं.

क्या कहती हैं ग्रामीण महिला

सारठ प्रखंड के रखजोड़ गांव की रहने वाली काली देवी बताती हैं कि अप्रैल महीना बीतने वाला है और अभी तक हर महीने मिलने वाला 35 किलो चावल और दाल नहीं मिला है. वहीं, रखजोड़ गांव की रहने वाली समरी देवी बताती हैं कि कई बार प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को शिकायत भी की गई है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.

खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने दिया भरोसा

पहाड़िया समाज से ताल्लुक रखने वाले लोगों की समस्या को लेकर जब जिले की खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति लता किस्कू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अप्रैल माह का मिलने वाला अनाज कुछ लोगों तक नहीं पहुंच पाया है. जहां भी देरी हुई है, वहां पर जल्द से जल्द जरूरतमंद लोगों तक अनाज पहुंचाने के लिए प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है.