Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग

Tehri Road Accident: उत्तराखंड के टिहरी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; 8 लोगों की मौत

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वाहन के 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. यह हादसा चंबा क्षेत्र के नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं.