Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा... Crime News: शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका को लगाया HIV संक्रमित इंजेक्शन, आहत युवती ने की खुदक...

Rewa Central Jail: रीवा केंद्रीय जेल में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रीवा : केंद्रीय जेल में तैनात प्रधान आरक्षक ने जान क्यों दी, क्या वह तनाव में थे, उन्हें कौन कर रहा था प्रताड़ित? इन सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है. गुरुवार दोपहर प्रधान आरक्षक का शव जेल परिसर मे स्थित गौशाला मे लगे टीन शेड में मिला था. बिछिया थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया. मृतक की जेब से एक पत्र मिला है. इसी पत्र में मौत का राज छुपा है. इस बारे में पुलिस ने जांच का हवाला दिया है.

परिजन बोले- वह काफी दिन से परेशान थे

मृतक की जेब से मिले पत्र की पुलिस जांच कर रही है. पीड़ित बेटे वरुण का कहना है “उनके पिता प्रधान आरक्षक रामानंद पटेल पन्ना जिले के देवेंद्र नगर स्थित वेंदिया गांव के निवासी थे. वह जेल कॉलोनी मे निवासरत थे. वह 20 वर्षों से रीवा मे अपनी सेवाएं दे रहे थे. पिछले कुछ दिनों से वह काफी परेशान थे. हाल ही मे वह 10 दिन की छुट्टियों पर भी थे. इस दरमियान उन्होंने अपनी परेशानी परिवार के किसी सदस्य से साझा नहीं की.”

पीड़ित परिजनों ने पत्र दिखाने की मांग की

मृतक की जेब में मिले पत्र को लेकर परिजनों को जानकारी नहीं मिल पा रही है कि आखिरकार ऐसा उसमें क्या लिखा है. परिजनों का कहना है “जेल के कुछ कार्यों को लेकर वे परेशान थे. घटना के बाद मौके पर ही जेल अधिकारी आए थे और कुछ देर बाद वह चले गए जबकि अस्पताल मे कोई अधिकारी नहीं पहुंचा. हमारी मांग है वह पत्र दिखाया जाए और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जाए.”

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

CSP राजीव पाठक ने बताया” जेल प्रहरी रामानंद पटेल द्वारा जान देने के मामले में बिछिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है. घटना की जांच की जा रही है. जो भी बिंदु सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर ऐसी कौन सी स्थिति बनी, जिस कारण जेल प्रहरी को जान देनी पड़ी. किसी के द्वारा प्रताड़ित किया गया या फिर अन्य कोई वजह है यह जांच का विषय है.”

जेल के किसी अधिकारी को समस्या नहीं बताई

रीवा केंद्रीय जेल के अधीक्षक एस.के. उपाध्याय ने कहा “मुख्य प्रहरी रमानंद पटेल गुरुवार सुबह 8 से 12 के बीच ड्यूटी पूरी करने के बाद गौशाला की तरफ गए और जान दे दी. उनकी जेब से एक पत्र मिला है. पुलिस उस पत्र की जांच कर रही है. अगर उन्हें कोई प्रताड़ित कर रहा था तो उन्हें इसकी जानकारी अधिकारियों को देनी चाहिए थी. उनका स्वभाव बेहतर था और ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते थे. वर्ष 2009 से केंद्रीय जेल मे वह पदस्थ थे.”