Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
धमतरी में एक्शन मोड में प्रशासन: कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल बसों की चेकिंग, 2 बिना परमिट बसों पर लग... बिलासपुर: सकरी में ATM पिन देखकर बदला कार्ड, 4 बार में निकाले ₹40,000; पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज सूरजपुर: SECL बस के ड्राइवर से मारपीट और गन तानने वाला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार, बंदूक का लाइसेंस रद्द... कोरबा के अजगरबहार में मिला अब तक का सबसे छोटा 6 फीट का किंग कोबरा, सफल रेस्क्यू के बाद जंगल में किया... छत्तीसगढ़ में विदेशी पौधे 'कोनोकार्पस' पर बैन! स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा; दुर्ग-भिलाई में लग... पूर्व CM भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका नहीं: पाटन चुनाव याचिका पर HC के आदेश में दखल से इ... छत्तीसगढ़ MBBS-BDS प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि और आवेदन शुल्क जालंधर में 700 पेटी अवैध शराब मिलने पर सियासी बवाल! BJP ने एक्साइज कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष... जालंधर के एपीजे कॉलेज में MUN कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, छात्रों और वेटरों के बीच चले लात-घूंसे लुधियाना में कलयुगी पिता की करतूत: 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया ग...

Immigration Scam: विदेश जाने का सपना पड़ा भारी! ठगी के शिकार हुए व्यक्ति की शिकायत पर 4 पर FIR

गुड़गांव: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ओबर होम सोसाइटी में रहने वाले एक युवक से आरोपियों ने बेहतर भविष्य और विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दस लाख रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उसे गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में सोहना थाने में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी प्रिंस चौहान ने शिकायत में बताया कि उनकी मुलाकात कुछ समय पहले चार युवकों से हुई थी। ये चारों आरोपी भी वर्तमान में उसी सोसाइटी में रह रहे थे और मूल रूप से हिसार के निवासी हैं। आरोपियों ने प्रिंस को विश्वास में लिया कि वे उसे विदेश भेजकर वहां अच्छी नौकरी लगवा देंगे। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने फाइल चार्ज, वीजा और अन्य कागजी कार्रवाई के नाम पर उससे कुल दस लाख रुपये की रकम वसूल ली। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब प्रिंस को न तो वीजा मिला और न ही विदेश भेजने की कोई प्रक्रिया शुरू हुई, तो उसे ठगी का अहसास हुआ।

प्रिंस ने जब आरोपियों से अपने 10 लाख रुपये वापस करने की मांग की, तो आरोपियों का असली चेहरा सामने आ गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पैसे लौटाने के बजाय उसके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, उसे भविष्य में पैसे मांगने पर हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की सीधी धमकी भी दी गई। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।