Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य...

Man-Animal Conflict: पेंच रिजर्व में बाघों के हमले तेज, 90 दिनों में 4 की मौत; डरे ग्रामीण और प्रशासन अलर्ट

सिवनी: पेंच टाइगर रिजर्व में पिछले 3 महीने में बाघ ने चार लोगों को अपना शिकार बनाया है. इंसानों पर हो रहे बाघों के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों को खेतों में जाने और मवेशियों को चराने के लिए ले जाने पर भी डर लगने लगा है. आखिर क्यों इंसानों पर हावी हो रहे बाघ जानिए विशेषज्ञ से.

जंगल और खेतों में काम करना हो रहा मुश्किल

कुम्भपानी के किसान अनिल इवनाती ने बताया कि “लगातार इंसानों पर बाघ हमला कर रहे हैं. जिसके चलते पेंच टाइगर रिजर्व के किनारे वाले गांव के किसानों को खेतों में जाना भी दूभर हो गया है. बुधवार को महुआ बीनने गए युवक पर टाइगर ने अटैक कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना पेंच नेशनल पार्क छिंदवाड़ा क्षेत्र के कुंभपानी वन परिक्षेत्र बीट रमपुरी के कक्ष क्रमांक 1399 की है. बफर जोन के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में थाना बिछुआ स्थित नाहरझिर के निवासी महेन्द्र मांडेकर सुबह अन्य ग्रामीणों के साथ महुआ बीनने गया था.

इस दौरान दोपहर तक सभी लौट आए, लेकिन महेन्द्र के नहीं आने पर परिवार वाले और महेन्द्र के पिता ढूंढने जंगल गए. जहां कुछ ही दूरी पर उन्हें बाघ दिखाई दिया. उसके पास ही महेन्द्र का शव मिला. शव के पास ही बाघ के बैठे दिखने पर परिवार वालों ने शोर मचाकर और पत्थर फेंककर उसे भगाया. घटना की सूचना फॉरेस्ट अधिकारियों को मिलने के बाद दोपहर दो बजे टाइगर रिजर्व का स्टाफ और थाना बिछुआ के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे.

इसके पहले हुए बाघ के हमले में मौत

31 दिसंबर 2025 किसान की मौत पूर्व वनमंडल के चौरई रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम किशनपुर के किसान की मौत हो गई थी. पूर्व वनमंडल के चौरई अंतर्गत पेंच पार्क के बफर जोन के पास वन्यप्राणी के हमले से बिछुआ ब्लॉक के ग्राम किशनपुर निवासी 59 साल के बलराम डेहरिया का उसके खेत के पास ही शव मिला था.

6 जनवरी 2026 को पेंच टाइगर रिजर्व के छिंदवाड़ा क्षेत्र स्थित गुमतरा कोर वन परिक्षेत्र में बीट छेडिया के महादेव घाट के पास एक व्यक्ति का क्षत-विक्षप्त शव मिला था.

17 जनवरी 2026 बिछुआ में रात खेत में सिंचाई करने जा रहे 36 साल के मजदूर राजकुमार कहार पर बाघ ने हमला कर दिया.

बाघों के इलाके में दखल इंसानों के लिए हो रहा खतरनाक

वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉ अंकित मेश्राम का कहना है कि “बाघ अपना एक इलाका निर्धारित होता है. उस इलाके में अगर कोई भी दखल करता है, तो बाघ उसे पसंद नहीं करता है, फिर चाहे वह इंसान हो या जानवर. बाघ मार्किंग कर अपना इलाका तय कर लेता है. अगर कोई भी जानवर उसके अंदर जाता है, तो बाघ को डर भी लगता है, इसलिए वह हमलावर होता है. यही हालत इंसानों के साथ भी होते हैं. बाघ जब रहवासी इलाके में आते हैं, तो इंसानों को देखकर उन्हें खुद की जान बचाने का खतरा होता है और सेल्फ डिफेंस में बाघ इंसानों पर हमला कर देते हैं.”

सतर्क रहने के लिए चेतावनी

पेंच टाइगर रिजर्व के एसडीओ अतुल पारधी ने बताया कि “बफर जोन में हमेशा जानवरों का मूवमेंट रहता है. नजदीक से ही कई गांव हैं. इन लोगों को सतर्क रहने के लिए हमेशा कहा जाता है. इसके साथ ही जंगलों में जाने के लिए मनाही रहती है, लेकिन कई लोग बाघ की टेरिटरी में पहुंच जाते हैं. जिससे खतरा बढ़ जाता है.

खासतौर पर मवेशियों के चरने और गर्मी के दिनों में महुआ बीनने और वन उपज इकट्ठा करने के दौरान ऐसी घटनाएं होती है. हालांकि सभी पीड़ितों के लिए मुआवजा का प्रावधान है. समय-समय पर ग्रामीणों को हिदायत देखकर वन प्राणियों से सुरक्षित रहने के लिए कार्यशाला भी की जाती है.