Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट

Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का डेटा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अप्रैल का महीना मौसम के लिहाज से गर्मी की शुरुआत का सबसे अहम दौर माना जाता है, लेकिन इस बार अप्रैल माह की शुरुआत गरज-चमक और बारिश के साथ हुई है, लेकिन मौसम केंद्र की क्लाइमेटोलॉजी पर नजर डालें तो इस महीने का तापमान लगातार बढ़ता है और सतही वायुदाब में गिरावट दर्ज होती है।

मौसम केंद्र के अनुसार अप्रैल में भोपाल का औसत अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिलता है, जिससे दोपहर में तेज गर्मी और सुबह-शाम भीषण गर्मी से हल्की राहत मिलती है। इस दौरान हवा पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलती है, जो शुष्क होती है और दोपहर में गर्म हवा का अहसास करती है।