Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल क... नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—'न कोई जीता, न कोई ... Tej Pratap Yadav Arrested News: NEET विवाद में बड़ा एक्शन! रातभर चले ड्रामे के बाद तेज प्रताप यादव 1... अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरो... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान; बोले—'बीजेपी के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ... प्रह्लाद जोशी ने संभाली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, बोले—'पूर्ण विनम्रता और निष्ठा से निभाऊंगा कर... NEET Suicide Victim Parents Response: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले NEET पीड़ित परिवार? बोले... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में ह... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के संकटमोचकों में ह...

‘घर में अकेली थी किशोरी, अंदर घुसे ASI और…’; पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच शुरू

मध्य प्रदेश में रीवा जिले के बिछिया थाने में पदस्थ एक एएसआई पर एक किशोरी ने घर के अंदर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. युवती का आरोप है कि वह घर में अकेली थी, इस दौरान उसके साथ गलत हरकत का प्रयास किया गया. युवती ने मामले की शिकायत पुलिस में की है, जिसके बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

पूरा मामला रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र का है. किशोरी का आरोप है कि बिछिया थाने में पदस्थ एएसआई राकेश सिंह उसके घर पर आए. इस दौरान वह घर पर अकेली थी. किशोरी का आरोप है कि एएसआई राकेश सिंह दरवाजा पीटने लगे और दरवाजे को धक्का देकर घर के अंदर आ गए. उन्होंने कहा कि मुझे किराए पर घर दे दो. इसके बाद उन्होंने कहा कि तुम्हारे चाचा का केस है. इस पर युवती ने कहा कि चाचा घर पर नहीं हैं, आप बाद में आइएगा. इसके बावजूद एएसआई वापस नहीं गए और अंदर बैठ गए.

किशोरी का आरोप है कि इसके बाद उन्होंने उसका हाथ पकड़ा और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत करने का प्रयास किया. युवती का आरोप है कि इस दौरान वह शराब के नशे में थे और वर्दी में नहीं, बल्कि सिविल ड्रेस में थे.

दरअसल, युवती के चाचा का एक केस चल रहा था, तभी से एएसआई राकेश सिंह उसके पीछे पड़े हुए थे. इस घटना की जानकारी किशोरी ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई है.

फिलहाल मामला सामने आने के बाद पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.