Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में फिर हुआ आतंकवादी हमला वेस्टमिंस्टर ब्रिज से टकरा गयी पुलिस की नाव मुख्य अभियोजक करीम खान को पद से हटा दिया गया इजरायली सेना ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अभियान किया सऊदी अरब ने यमन में हवाई हमले किये ड्रोन प्रदर्शनी पर हुए हमले में पंद्रह की मौत गर्मी के मौसम में सीमा पर फैलता जा रहा है दावानल Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव

Bhind Crime News: भिंड में खेत में करंट वाले तार की चपेट में आए पति-पत्नी, पत्नी को बचाने की कोशिश में पति की मौत

भिंड। निवारी गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। खेत में गेहूं की कटाई के दौरान पत्नी को करंट से बचाने की कोशिश में पति की जान चली गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। लोगों में झटका मशीनों को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि फसलों को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए लगाए जा रहे इन अवैध बिजली तारों से लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।

खेत में काम के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय विरोचन पुत्र दिल्लीराम कुशवाह अपनी पत्नी शकुंतला के साथ सुबह करीब 8 बजे घर से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित खेत पर गेहूं की कटाई के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान खेत के पास लगाए गए झटका मशीन के तार की चपेट में पहले उनकी पत्नी आ गईं।