Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र... Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ... MP Bureaucracy Transfer List: एमपी में 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले; भास्कर लाक्षाकार बने इंदौर कमि...

Himanshu Bhau Gang Shooters Arrested: हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को महाराष्ट्र में मिली बड़ी कामयाबी

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने महाराष्ट्र से दो शूटर्स की गिरफ्तारी है. दिल्ली पुलिस ने NIA के वांटेड हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटर्स को पकड़ा है. ये शूटर्स दिल्ली में ताबड़तोड़ कई आपराधिक वारदातों में शामिल थे. USA में मौजूद हिमाशु भाऊ के इशारे में दिल्ली में फिरौती के लिए फायरिंग के मामले में भी पुलिस इनकी तलाश कर रही थी. इन शूटर्स का नाम लक्ष्य और नीरज है, ये शूटर्स महाराष्ट्र से पकड़े गए हैं. दोनों पर 1 लाख रुपए का इनाम था. हरियाणा में भी एक बड़े हत्याकांड में भी शामिल थे.

हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर्स पर पहले भी हुई है कार्रवाई

हिमांशु भाऊ के शूटर्स के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है. यहां पुलिस ने हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर्स को पकड़ा है, लेकिन इससे पहले भी दो शूटर्स गिरफ्तार किए गए थे. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जनवरी में कार्रवाई की थी. उस समय 22-23 जनवरी की रात को हरियाणा के हिरनकुंडना से दिचाऊं कलां रोड पर मुठभेड़ हुई थी.

इसी मुठभेड़ में बदमाश विक्की उर्फ मोगली और चंदर भान नाम के शख्स पकड़ा गया था. इन दोनों ही शूटर्स की पहले से ही तलाश की जा रही थी. इन दोनों पर मर्डर की कोशिश और उगाही जैसे कई आरोपों में वॉन्टेड थे. हरियाणा पुलिस की तरफ से इन दोनों पर ही इनाम भी घोषित किया गया था.