Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Revati Sule Wedding: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती का सारंग लखानी के साथ हुआ विवाह; राजनीति और बॉलीवुड... NEET UG Re-Exam 2026: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की छात्रों को शुभकामना; बोले- 'आत्मविश्वास के स... Rhea Kapoor’s Stylist Jewellery Theft: रिया कपूर की मेकअप आर्टिस्ट के बैग से 1.35 करोड़ के इयररिंग्स... Cocktail 2 Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म का धमाकेदार प्रदर्शन; 2 दिनों में वर्ल्डवाइड 5... MLC 2026: सैन फ्रैंसिस्को यूनिकॉर्न्स ने टेक्सस सुपर किंग्स को 7 विकेट से रौंदा; लुहान ड्री प्रिटोरि... Indian Captain Arrested in UK: ब्रिटेन में गिरफ्तार हुए उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत; परिवार ने सरकार... Bank Holidays June 2026: अगले हफ्ते लगातार बंद रहेंगे बैंक! 22 से 28 जून के बीच चेक करें छुट्टियों क... Nothing B-Series Teased: नथिंग भारत में ला रहा है अपना नया बजट स्मार्टफोन? 'Born Different' टैगलाइन ... Peepal Tree Puja Rules: रविवार को क्यों नहीं की जाती पीपल की पूजा? जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा Yoga Benefits: रोज सिर्फ 10 मिनट योग करने से शरीर में आते हैं ये चमत्कारी बदलाव; जानें एक्सपर्ट की र...

Gohana News: गोहाना से मासूम का अपहरण, बच्ची को लेकर बिहार भागने की फिराक में था आरोपी गिरफ्तार

गोहाना : गोहाना शहर में 3 साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। मामले में गोहाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गढ़ी सिसाये क्षेत्र की है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी की 3 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरोपी का अपने साढ़ू (रिश्तेदार) से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

किराए के मकान में रह रहा था आरोपी

गोहाना के ACP राहुल देव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बच्ची का अपहरण कल शाम को हुआ था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी को दिल्ली के मयूर बिहार से बच्ची सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शशि फुलरिया, निवासी जिला मुजफ्फरनगर (बिहार) के रूप में हुई है, जो गोहाना में मजदूरी का काम करता था और किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी बच्ची को लेकर बिहार भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है और उसका मेडिकल करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले किया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने बच्ची का अपहरण किस मकसद से किया था।