Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुश्मनों की अब खैर नहीं! ड्रोन से लैस होंगे भारतीय सेना के टैंक, 'शौर्य स्क्वाड्रन' बना हाईटेक ताकत Swami Avimukteshwaranand News: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से अग्रि... क्वांटम प्रकाश में 48 आयामी दुनिया की खोज Parliament Dress Code: क्या राहुल गांधी पर है निशाना? BJP नेता ने की संसद में टी-शर्ट और कार्गो बैन ... West Bengal Politics: ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे 'चार्जशीट' Deputy CM Vijay Sharma: पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिय... Budaun News: रेलवे की बड़ी सौगात! अब घूमकर नहीं सीधे दिल्ली जाएगी ट्रेन, चेक करें नया रूट West Asia Crisis: LPG, PNG और बिजली दरों पर मंत्री समूह की बैठक में अहम मंथन GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रध... Arvind Kejriwal in Amreli: 'पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली', जनसभा में सरकार पर बरसे केजर...

Deputy CM Vijay Sharma: पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिया भरोसा

छत्तीसगढ़ में माओवादी कमांडर पापा राव आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आया है. यह घटना नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की मुहिम में बड़ी सफलता साबित हुई है. 20 साल से खुद के मरने की अफवाह फैलाकर पापा राव बच रहा था, लेकिन जब उसने देखा कि एक-एक कर सभी बड़े नक्सली या तो सरेंडर कर दे रहे हैं या फिर सुरक्षा बलों के हाथों मारे जा रहे हैं तो फैसला किया कि वह अब ‘लाल सलाम’ को आखिरी सलाम बोलेगा. इसके लिए उसने एक स्थानीय पत्रकार का सहारा लिया. पत्रकार ने राज्य के डिप्टी CM व गृहमंत्री विजय शर्मा से पापा राव की फोन पर बातचीत करवाई…

सरेंडर को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा और पापा राव की बातचीत…

  • विजय शर्मा- हेलो मैं विजय बोल रहा हूं. आप लोग स्वास्थ्य हैं. सब ठीक हैं. कितने लोग हैं पापा राव जी?
  • पापा राव- 21 संख्या है जी.
  • विजय शर्मा- मेरा यह कहना है कि 21 लोग हैं तो और विलंब क्यों करना? फोर्स सब हट जाएगा. हथियार हैं साथ में?
  • पापा राव- हथियार हैं साथ में, एके 47, इंसास, एसएलआर सब है साथ में.
  • विजय शर्मा- आज ही अपन कर लें क्या सरेंडर वाला काम?
  • पापा राव- आज कुछ लोग थोड़ा इधर-उधर गए हैं, आज शाम तक आएंगे.
  • विजय शर्मा- ठीक है तो कल सुबह कर लेंगे. कल सुबह के लिए एक बस लगवा देते हैं. आपके साथ बैठ के चाय पीना है.
  • पापा राव- ठीक है जी.

वेस्ट बस्तर डिवीजन का प्रभारी था पापा राव

बता दें कि माओवादी कमांडर सुन्नम चंद्रैया उर्फ पापा राव (56) बस्तर क्षेत्र के कुख्यात नक्सली था. यह सुकमा जिला का रहने वाला है. 24-25 मार्च 2026 को पापा राव ने अपने 18 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया. पापा राव के ऊपर 25 लाख रुपए का इनाम था. यह वेस्ट बस्तर डिवीजन का प्रभारी भी था. सरेंडर के समय पापा राव ने तीन AK-47, 303 राइफलें और 10 लाख रुपए कैश समेत हथियार जमा किए.