Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, गरज-चमक की चेतावनी जारी गुड़गांव में बरसाती नाले का निर्माण शुरू, रामपुरा से IMT मानेसर तक सर्विस रोड 15 अक्टूबर तक बंद द्वारका एक्सप्रेसवे पर रईसजादों की स्टंटबाजी, थार और स्कॉर्पियो से बीच सड़क लगाया जाम गुड़गांव के DLF फेज-5 में हाफ मैराथन प्रैक्टिस को लेकर विवाद, सड़क पर भिड़े धावक और बाउंसर रोहतक की नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: जीटी रोड पर स्कूटी और बाइक की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौके पर मौत पानीपत सिविल अस्पताल में शर्मनाक वारदात: CT स्कैन के दौरान महिला से यौन उत्पीड़न, PGI में इलाज के दौ... जीवन कुंडू हत्याकांड: CM सैनी से वार्ता के बाद सहमति, रमेश अत्री की गिरफ्तारी के लिए STF गठित, मुकदम... घरौंडा के बरसत में पेट्रोल पंप पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात हरियाणा HSVP का बड़ा तोहफा: 'विवादों से समाधान योजना 2026' का ऐलान, 4,924 आवंटियों को 724 करोड़ की भ...

जेल में बंद बोल्सनारो को हाउस अरेस्ट की मंजूरी

ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला संशोधित किया

ब्रासीलियाः ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के एक जस्टिस ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सनारो के उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया, जिसमें उन्होंने ब्रोन्कोपीडिया के उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अपनी सजा को अस्थायी रूप से घर में नजरबंद रहकर काटने की अनुमति मांगी थी।

जस्टिस अलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने एएफपी द्वारा प्राप्त एक अदालती दस्तावेज में कहा, मैं शुरुआती 90 दिनों की अवधि के लिए अस्थायी मानवीय हाउस अरेस्ट को अधिकृत करता हूँ। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चिकित्सा आवश्यकता होने पर इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। 71 वर्षीय पूर्व दक्षिणपंथी राष्ट्रपति को पिछले साल सितंबर में 2022 में तख्तापलट के प्रयास के लिए 27 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

इस फैसले के बाद उनकी पत्नी मिशेल बोल्सनारो ने इंस्टाग्राम पर भगवान, आपका धन्यवाद! पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की। बोल्सनारो जनवरी के मध्य से ब्रासीलिया के पापुडा जेल परिसर में अपनी सजा काट रहे थे। 13 मार्च को जेल की कोठरी में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राजधानी के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में एक सप्ताह से अधिक समय बिताने के बाद, सोमवार को उन्हें सामान्य वार्ड में स्थानांतरित किया गया, जिसके बाद उनके वकीलों ने मानवीय आधार पर हाउस अरेस्ट की याचिका दायर की थी।

अपने फैसले में जस्टिस ने कहा कि बोल्सनारो को एक इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटर (पैर में पहनने वाला ट्रैकर) पहनना अनिवार्य होगा और उन्हें संवाद करने के लिए फोन या सोशल मीडिया का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, वे अपने परिवार, वकीलों और डॉक्टरों से मिल सकेंगे।

उनकी मेडिकल टीम के अनुसार, बोल्सनारो को यह संक्रमण ब्रोंकियल एस्पिरेशन के कारण हुआ है, जिसका संबंध 2018 में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान उनके पेट में मारे गए चाकू के घाव के दुष्प्रभावों से है। जेल में रहते हुए उन्होंने अपने बड़े बेटे, सीनेटर फ्लेवियो बोल्सनारो को आगामी अक्टूबर के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। चुनाव में सात महीने से भी कम समय बचा है और कुछ ओपिनियन पोल में युवा बोल्सनारो और वर्तमान वामपंथी राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला डा सिल्वा के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है, जो चौथे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।