Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

Punjab Tender Scam in Lok Sabha: लोकसभा में गूँजा पंजाब का टैंडर घोटाला, एनआईए (NIA) जांच की उठी मांग; विपक्ष ने सरकार को घेरा

जालंधर : कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज लोकसभा में पंजाब से जुड़े कथित टैंडर घोटाले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एफ.सी.आई. और वेयरहाऊस के टैंडरों में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया प्रभावित हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक मंत्री ने 50 हजार मीट्रिक टन के टैंडर के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया और 20 हजार मीट्रिक टन का टैंडर हासिल कर लिया, जबकि बाकी टैंडर किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया गया। इस कारण टैंडर प्रक्रिया में करीब 8 महीनों की देरी हुई।

औजला ने बताया कि जिस व्यक्ति गगनदीप सिंह को टैंडर मिला था, उसे कथित तौर पर मंत्री द्वारा जान से मारने की धमकियां दी गईं। उन्होंने कहा कि गगनदीप सिंह को उसके परिवार सहित गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई, जिसके चलते उसने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कांग्रेस सांसद ने मामले को गंभीर बताते हुए केंद्र सरकार से मांग की कि इसकी जांच एन.आई.ए. (राष्ट्रीय जांच एजैंसी) से करवाई जाए।