Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चारधाम यात्रा पर 'सख्त' पहरा! रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं मिलेंगे दर्शन, गैर-सनातनी प्रवेश पर रोक; ऐसे ... Market Crash Today: सोना-चांदी और सेंसेक्स सब धड़ाम! 4 दिनों में सोने के दाम ₹50,000 गिरे, चांदी ₹15... IPL 2026 से पहले RCB के घर गूंजी किलकारी! दिनेश कार्तिक के घर आई नन्ही परी, तीसरी बार पिता बने दिग्ग... एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से 'महा-राहत'! सांप के जहर मामले में FIR रद्द; कोर्ट ने पलटा फैसला, खत्... ईरान तो बहाना है, असली दुश्मन तो 'घर' में छिपा है! ट्रंप की टेंशन बढ़ाने वाला ये गैंगस्टर कौन? जिसके ... कंगाल होने की कगार पर अमेरिका! ईरान से युद्ध के बीच $39 ट्रिलियन हुआ कर्ज; भारत की इकोनॉमी से 10 गुन... Iran-Israel Conflict: युद्ध से वैश्विक खाद्य संकट का खतरा, 40% महंगी हो सकती है खाने की चीजें; कच्चा... Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के... Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ 'विक्रम संवत 2083'! क्या है 'रौद्र संवत्सर' और क्यों डरा रहा है इसका ... Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद स...

दिल्ली में आज फिर ‘किसान गर्जना’! रामलीला मैदान में महापंचायत, इन रास्तों पर लगा भीषण जाम; घर से निकलने से पहले देख लें पुलिस की एडवाइजरी

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज एक फिर से किसान जुटेंगे. किसान कृषि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर पंचायत करेंगे. वहीं किसानों की पंचायत को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है. कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. किसान पंचायत के मद्देनजर सेंट्रल दिल्ली में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया है कि कार्यक्रम के कारण कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किसान पंचायत को देखते हुए यातायात एडवाइजरी जारी की है , जो सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक लागू रहेगी. इस दौरान रामलीला मैदान और उसके आसपास के इलाकों में भारी भीड़ के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है, जिससे निपटने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है. वहीं प्रभावित क्षेत्रों के हर चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे.

इन इलाकों में बचकर निकलें

पुलिस के मुताबिक, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड, दिल्ली गेट और कमला मार्केट के आसपास ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है. इन इलाकों मे यातायात नियंत्रित किए जाने के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस इन इलाकों में प्लान के मुताबिक ट्रैफिक व्यवस्था को संभालेगी.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस किसान पंचायत को लेकर लोगों से अपील की है कि वो प्रभावित इलाकों से गुजरने वाले रास्तों से बचने की कोशिश करें. यात्रा से पहले जारी की गई एजवाइजरी को जरूर देख लें, उसके बाद अपनी यात्रा की योजना बनाएं और जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें. साथ ही ट्रैफिक से जुड़े अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों पर नजर बनाए रखें.

संसद में विपक्ष ने उठाया था सवाल

लोकसभा में बुधवार को विपक्ष के कुछ सदस्यों ने एमएसपी का मुद्दा उठाया था. सांसदों ने आरोप लगाया कि कृषि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए सरकार द्वारा बनाई गई समिति की रिपोर्ट नहीं आने से कमेटी के अस्तित्व को लेकर सवाल उठता है. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कृषि मंत्रालय से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुधाकर सिंह ने कहा कि एमएसपी पर बनाई गई समिति की अब तक अंतरिम रिपोर्ट भी नहीं आई है.