Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Crude Oil Price Crash: कच्चे तेल की कीमतों में 5% की बड़ी गिरावट; क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-ड... Nirjala Ekadashi 2026 Date: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना छिन जाएगा व्रत का पूरा पु... Hrithik Roshan in Jailer 2: चेन्नई में शूट करेंगे स्पेशल कैमियो? 'जेलर 2' के लेटेस्ट अपडेट ने बढ़ाई फ... Japan PM Sanae Takaichi India Visit: जापान की पीएम ताकाइची आएंगी गुवाहाटी; पीएम मोदी के साथ होगी साल... FIFA World Cup 2026: मेसी बनाम एम्बाप्पे; गोल्डन बूट और सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड के लिए सीधी टक्कर Dry Fruits in Summer: गर्मी में ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका; जानें किन सूखे मेवों से बचें और क्य... WhatsApp New Features: व्हाट्सऐप पर जल्द आएंगे ये कमाल के फीचर्स; स्कैम अलर्ट से लेकर मैसेज शेड्यूलि... Weather Update Today: दिल्ली में फिर बढ़ेगा गर्मी का सितम, जानिए देश के बाकी राज्यों में मॉनसून और बा... उन्नीस दिनों तक लगातार चले रेडियो विस्फोट से अचंभा अब मास्कधारी सैनिकों की तैनाती कर दी गयी

कैथल रिश्वत कांड में बड़ा उलटफेर! ‘न नक्शा, न राख’—सबूतों की कमी से SHO समेत 2 आरोपी बरी; विजिलेंस की जांच पर उठे सवाल

कैथल : कैथल के बहुचर्चित रिश्वत कांड मामले में जिला सत्र अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए चीका थाना के तत्कालीन SHO इंस्पेक्टर जयवीर शर्मा और उनके एक सहयोगी को बरी कर दिया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदिता कौशिक की अदालत ने सुनवाई के दौरान विजिलेंस द्वारा पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने पर दोनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान विजिलेंस विभाग की जांच पर कई सवाल खड़े हुए।

 विजिलेंस द्वारा पेश किए गए चालान में नया आरोप लगाया गया था कि इंस्पेक्टर जयवीर ने रिश्वत के तौर पर लिए गए 5 हजार रुपये अपने सहयोगी को दे दिए थे, जो पैसे लेकर वहां से भाग गया और बाद में भाखड़ा नहर के पास जाकर उन्हें जला दिया। हालांकि सुनवाई के दौरान विजिलेंस उस स्थान का नक्शा भी अदालत में पेश नहीं कर पाई और न ही कथित रूप से जलाए गए नोटों की राख या कोई अन्य सबूत बरामद कर सकी।

इसके अलावा विजिलेंस ने अदालत में चीका थाना में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पेश करने का दावा किया था, लेकिन वह फुटेज भी अदालत में नहीं चल पाई। वहीं शिकायतकर्ता चांद राम द्वारा लगाया गया आरोप था कि एसएचओ जयवीर ने उसके खिलाफ थाने में आई शिकायत के निपटारे के बदले रिश्वत मांगी थी, लेकिन जांच के दौरान विजिलेंस को वह शिकायत ही थाने के रिकॉर्ड में नहीं मिली।

रिश्वत मांगने की कथित रिकॉर्डिंग जिस मोबाइल फोन में की गई थी, वह मोबाइल भी जांच एजेंसी बरामद नहीं कर सकी। सुनवाई के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विजिलेंस के तर्क कमजोर साबित हुए। इन परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने दोनों आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर जयवीर के वकील जनक राज ने बताया कि यदि जयवीर चाहें तो वह शिकायतकर्ता तथा विजिलेंस अधिकारियों के खिलाफ हर्जाने (कंपनसेशन) का मामला भी अदालत में दायर कर सकते हैं।

यह था मामला

गौरतलब है कि 2 फरवरी 2022 को हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने चीका थाना के तत्कालीन एसएचओ जयवीर शर्मा के खिलाफ रेड की थी। आरोप था कि उन्होंने चीका के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि चांद राम से उसके खिलाफ आई शिकायत के निपटारे के बदले 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट और शैडो गवाह की मौजूदगी में छापा मारकर जयवीर शर्मा को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।

हालांकि कार्रवाई के दौरान जयवीर के हाथों पर केमिकल का रंग तो पाया गया, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से उसके पास से रिश्वत की राशि बरामद नहीं हो सकी थी। इसके बावजूद विजिलेंस ने जयवीर को गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट से लगातार तीन बार उसका रिमांड भी लिया था, लेकिन जांच में कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग पाए। बाद में अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को बरी कर दिया है।