Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच संपन्न हुआ मत... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: खराब मौसम से प्रभावित गेहूं की भी होगी सरकारी खरीद, सिकुड़े और टूटे दानो... Guna Crime: गुना में पिता के दोस्त की शर्मनाक करतूत, मासूमों से अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो; पुलिस न... Allahabad High Court: मदरसों की जांच पर NHRC की कार्यशैली से 'स्तब्ध' हुआ हाई कोर्ट; मॉब लिंचिंग का ... PM Modi in Hardoi: 'गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की नई लाइफलाइन', हरदोई में बरसे पीएम मोदी— बोले, सपा-कांग्... Jabalpur Crime: 'शादी डॉट कॉम' पर जिसे समझा जीवनसाथी, वो निकला शातिर ब्लैकमेलर; फर्जी DSP बनकर 5 साल... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बकरी चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, रिटायर्ड कृषि अ... Vande Bharat Extension: जम्मू से श्रीनगर का सफर अब और आसान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को द... West Bengal Election 2026: बंगाल में दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग, हिंसा और बवाल के बीच 'दीदी' या 'दा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, मुंडन संस्कार से लौट रही बोलेरो और डंपर की टक्कर मे...

Tarun Chugh vs AAP: मान सरकार पर बरसे तरुण चुघ, रैली में आने वाली बसों को रोकने का लगाया आरोप; पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

मोगा: भाजपा की बदलाव रैली के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार इस रैली को असफल बनाने की कोशिश कर रही है। चुघ का आरोप है कि रैली में शामिल होने के लिए बाहरी राज्यों से आ रही बसों को रास्ते में रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर लोगों को मोगा पहुंचने से रोकने की कोशिश की जा रही है। BJP कार्यकर्ताओं की करीब डेढ़ हजार (1,500) बसों को रोककर सड़कों पर खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पंडाल में आने से रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है और यह सब आम आदमी पार्टी सरकार के इशारे पर हो रहा है।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस भी मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर काम कर रही है और समर्थकों को रैली में शामिल होने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि इन कोशिशों के बावजूद बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंच रहे हैं और भाजपा की बदलाव रैली को भारी समर्थन मिल रहा है। तरुण चुघ ने पंजाब पुलिस को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि वह सरकार की चालों में न फंसे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब बदलाव चाहते हैं और पुलिस को इस बदलाव के रास्ते में नहीं आना चाहिए। चुघ ने साफ कहा कि ‘आप’ सरकार की ऐसी चालें अब नहीं चलेंगी।