Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तुर्किए के समुद्री तट के करीब चौदह लोग मारे गये फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा होर्मुज को खोलने की पहल खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर चीन के विदेश मंत्री का बयान हिजबुल्लाह और इजरायली सेना की टक्कर में लोग परेशान अमेरिका और चीन के बीच तीखी नोकझोंक सुरक्षा में ठेकेदारी बंद करे भारत UCC पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला! केंद्र को बड़ी टिप्पणी—"अब समय आ गया है, देश में लागू हो सम... Priyanka Gandhi in Lok Sabha: राहुल गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 'निडर' हैं मेरे भ... Lok Sabha News: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, गौरव गोगोई ने नरवणे की किताब से सरकार को घेरा; सद... नैनीताल पर 'जल प्रलय' का खतरा! चूहों के बाद अब मछलियां भी काट रही हैं नैनी झील की जड़ें; माल रोड धंस...

लुधियाना में ‘क्रूर’ पति की हद पार! मारपीट के बाद कमरे में किया कैद, तो जान बचाने के लिए महिला ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग; हालत गंभीर

लुधियाना: महानगर में दहेज लोभियों और घरेलू प्रताड़ना का एक खौफनाक मंजर सामने आया है, जहां एक विवाहिता को उसके पति ने इस कदर प्रताड़ित किया कि उसने मौत को गले लगाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

थाना सदर की पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता की भाभी खुशी अरोड़ा ने बताया कि उसकी ननद मीनाक्षी नरूला का विवाह खेम चंद के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहने लगी थी और आरोपी खेम चंद लगातार मीनाक्षी को मानसिक और शारीरिक तौर पर तंग-परेशान कर रहा था। जुल्म की इंतहा उस वक्त हो गई जब बीते 4 मार्च को आरोपी ने मीनाक्षी के साथ बेदर्दी से मारपीट की और उसे जख्मी हालत में घर के अंदर ही बंद करके बाहर से ताला लगाकर चला गया।

बंद कमरे में कैद और डर से बुरी तरह घबराई मीनाक्षी ने बदहवासी की हालत में तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। शोर सुनकर इकट्ठा हुए लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।