Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम

झज्जर : बजरंग पूनिया अपने पैतृक गांव खुड्डन में आयोजित कुश्ती दंगल कार्यक्रम में पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार और उत्साहपूर्ण स्वागत किया। गांव में उनके आगमन पर युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। दंगल में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम उत्सव जैसा माहौल लिए रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपेंद्र सिंह हुड्डा, जो रोहतक लोकसभा से कांग्रेस सांसद हैं तथा बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब वे टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतकर लौटे थे, तब हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनके गांव में इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी यह घोषणा पूरी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस विषय पर जवाब देना चाहिए और खिलाड़ियों से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए। पूनिया ने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में कई होनहार खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते। यदि बेहतर खेल ढांचा और प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हों तो ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।