Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य में कार्रवाई के बाद नाराज अमेरिका Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के...

जेठानी के गहने चोरी कर देवरानी ने रची भिखारियों वाली कहानी, एक छोटी सी गलती से ऐसे खुला ‘चोरी कांड’ का राज

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां देवरानी ने अपनी ही जेठानी की अलमारी से करीब 14 तोले सोने के जेवर चोरी कर लिए और आरोप भिक्षा मांगने आए भिखारियों पर लगा दिया. उसने कहानी गढ़ी कि चाकू की नोक पर लूटपाट की गई, लेकिन पुलिस की जांच में पूरा मामला झूठा निकला. पुलिस ने आरोपी देवरानी शिवानी, उसकी मां संजो देवी और भाई पंकज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामला हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के मंडोरा जट गांव का है. 7 फरवरी को गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने थाने में सूचना दी कि सुबह करीब नौ बजे उनकी पुत्रवधु शिवानी घर में अकेली थी. इसी दौरान भीख मांगने के बहाने एक पुरुष और एक महिला घर में घुस आए और चाकू की नोक पर लूटपाट की. शिवानी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया और दूसरी मंजिल पर स्थित जेठ-जेठानी के कमरे से जेवर लेकर फरार हो गए.

आरोपी महिला ने पुलिस को क्या बताया?

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एसपी अभिषेक झा, एडिशनल एसपी प्रकाश कुमार और सीओ चांदपुर देश दीपक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घर का बारीकी से निरीक्षण किया और शिवानी से पूछताछ की. शिवानी ने बताया कि उसके ससुर खेत पर गए थे, पति अमित अपनी बहन को परीक्षा दिलाने मुरादाबाद गया था, जबकि जेठ सुमित सेना में है और जेठानी आरती उसके साथ रहती है.

जांच के दौरान पुलिस को कई बातें संदिग्ध लगीं. पूरे घर में सिर्फ जेठ-जेठानी के कमरे की अलमारी का ताला टूटा मिला, जबकि शिवानी के कमरे से कुछ भी चोरी नहीं हुआ था. शिवानी की गर्दन पर चाकू का घाव भी बेहद मामूली था. आसपास के लोगों ने किसी संदिग्ध व्यक्ति को घर में आते-जाते नहीं देखा. मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी किसी के आने या जाने का कोई फुटेज नहीं मिला.

कैसे खुली पोल?

सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने शिवानी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली. चार से सात फरवरी के बीच उसने अपने भाई पंकज और मां संजो देवी से करीब 20 बार लंबी बातचीत की थी. सख्ती से पूछताछ करने पर शिवानी ने कबूल कर लिया कि उसने 4 फरवरी को ही जेठानी की अलमारी का ताला तोड़कर जेवर निकाल लिए थे और अपने भाई को दे दिए थे.

पंकज और संजो देवी ने जेवरों को पॉलिथीन में भरकर गन्ने के खेत में दबा दिया था. शिवानी ने बताया कि उसका भाई अविवाहित है और उसकी शादी के लिए जेवर जुटाने के मकसद से यह साजिश रची गई थी. पुलिस ने गन्ने के खेत से सभी 14 तोले सोने के जेवर बरामद कर लिए और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया.