Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दहशत में लातेहार! अचानक सामने आया जंगली हाथी और ले ली ग्रामीण की जान, जान बचाने के लिए पेड़ों पर चढ़े... जश्न में मातम! सिर्फ डीजे बंद करने को लेकर हुआ झगड़ा और चल गए चाकू, एक युवक की बेरहमी से हत्या रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत; कई गंभीर रूप... रंग, रंजिश और कत्ल: रायपुर में मामूली विवादों ने ली तीन जानें, पुलिस ने घेराबंदी कर हत्यारों को दबोच... बड़ी वारदात: रक्षक ही बना भक्षक? जांजगीर में सरपंच पति ने 30 लोगों के साथ मिलकर की लूटपाट और आगजनी; ... बड़ी साजिश नाकाम! धार्मिक स्थल को नुकसान पहुँचाने की हरकत से लोगों में आक्रोश, अज्ञात आरोपी के खिलाफ... महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! सुकमा में 'मिशन वात्सल्य' के तहत निकली सरकारी नौकरी; सीधे इंटरव्यू/मेरिट... सरेराह कत्ल से कांपा भाटापारा! युवक का रास्ता रोककर ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ तड़पता रहा शख्स; हमला... Fire in Balodabazar Tehsil Office: बलौदाबाजार तहसील दफ्तर में भीषण आग, समय रहते सुरक्षित बचाए गए सभी... नौकरी का सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ सरकार के 'नवा बिहान' प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका, ₹18,000 तक वेतन; जा...

Youth Walk: नशे के खिलाफ युवाओं का हुजूम, 3000 छात्र-छात्राओं ने लिया ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प

इंदौर: अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार किसी विवाद के चलते नहीं, बल्कि युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने को लेकर सुर्खियों में बने हैं. उनके द्वारा रविवार को इंदौर में यूथ वॉक 2026 का आयोजन नेहरू स्टेडियम में कराया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना है. रविवार की सुबह इस वॉक का शुभारंभ नेहरू स्टेडियम से हुआ और तकरीबन 3 किलोमीटर की वॉक का समापन भी नेहरू स्टेडियम में ही हुआ. शहर के हजारों लोग शामिल हुए.

नशा मुक्ति के लिए यूथ वॉक का आयोजन

यूथ वॉक-2026 के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन द्वारा शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है. सरवटे बस स्टैंड जाने वाली बसों के रूट बदले गए. इन बसों की डायवर्ट मार्गों से आवाजाही हुई, जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा. वहीं कार्यक्रम को बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने भी संबोधित भी किया. उन्होंने कहा, “युवा देश की सबसे बड़ी ताकत है. यदि वो सही दिशा में आगे बढ़े तो हमारे देश को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता है.”

इस रूट से गुजरा युवाओं का हुजूम

रुद्राक्ष शुक्ला द्वारा आयोजित इस वॉक में इंदौर सहित आसपास के युवक और युवतियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया. देश के अलग-अलग हिस्सों से भी यूथ वॉक 2026 में शामिल होने के लिए कई युवा इंदौर पहुंचे. कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को आयोजन स्थल पर टी-शर्ट और कैप प्रबंधन टीम द्वारा उपलब्ध कराया गया. इस वॉक का शुभारंभ इंदौर के नेहरू स्टेडियम से किया गया, जो जीपीओ, छावनी, मधु मिलन, एमवाय और शिवाजी वाटिका होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पहुंची. यह वॉक कुल करीब 3 किलोमीटर की रही.

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड अवार्ड से सम्मानित

इसमें कई स्कूल-कॉलेजों और एकेडमी के युवा सहित 3000 से अधिक लोग इसका हिस्सा बने, जिसके चलते इन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के अवार्ड से भी आयोजकों को सम्मानित किया गया. वहीं कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव सहित भाजपा विधायक गोलू शुक्ला द्वारा शिरकत की गई. मंच से विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को संबोधित किया.