Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या अल-अक्सा मस्जिद पर हमला करने वाला है इजराइल? महायुद्ध के बीच इस दावे से मची सनसनी PhonePe IPO से पहले बड़ा खुलासा! 4.7 करोड़ मर्चेंट के साथ बाजार में उतरने की तैयारी, DRHP में सामने ... हमेशा काले कपड़ों में ही क्यों नजर आते हैं शनि देव और यमराज? रहस्य जानकर रह जाएंगे हैरान मेकअप करना नहीं आता? कॉलेज गर्ल्स के लिए ये रहा 5 मिनट का सबसे आसान स्टेप-बाय-स्टेप मेकअप गाइड UP Voter List कब आएगी? 10 अप्रैल को जारी होगी फाइनल सूची, 84 लाख ने जमा किए Form-6 उत्तम नगर में तनाव! तरुण हत्याकांड में 8 गिरफ्तार, परिवार बोला- 'आरोपियों के घर पर चले बुलडोजर' शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फूंका शंखनाद! बोले- 'अब चुप नहीं बैठेगा हिंदू', काशी से रायबरेली तक ... सगाई के बीच दूल्हे ने की ऐसी डिमांड कि भड़क गई दुल्हन! सास-ननद को भी सिखाया कड़ा सबक नोएडा में दिल दहला देने वाला मर्डर! कलयुगी बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से मार डाला, आंख आई बाहर भागलपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर! शव के किए 5 टुकड़े, कटा सिर साथ ले गए कातिल

JJP Update: जेजेपी में चुनाव प्रकोष्ठ का होगा गठन, दुष्यंत चौटाला बोले- BLA संभालेंगे बूथ और हलके की कमान

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी बूथ स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। जेजेपी प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट के अलावा एक-एक महिला और युवा की मजबूत टीम खड़ी करेगी। ये बात जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कही। वे शुक्रवार को पानीपत में जेजेपी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बीएलए प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे।

डॉ चौटाला ने जेजेपी के नवनियुक्त बीएलए-1 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि मजबूत संगठन से ही सरकार बनती है। साथ ही उन्होंने कहा कि जेजेपी के निरंतर कार्यक्रम जारी है और पार्टी से पुराने और नए साथियों को जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। इस दौरान जेजेपी ने संगठन विस्तार व आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी पदाधिकारियों को 13 मार्च तक प्रदेशभर में बीएलए-2 की नियुक्तियों का टारगेट दिया। उन्होंने कहा कि जेजेपी सभी 23 जिलों को छह जोन में विभाजित करके बीएलए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगी और इसके लिए जल्द जिला प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने एक अहम घोषणा करते हुए कहा कि जेजेपी अलग से चुनाव प्रकोष्ठ का गठन करेगी, जिसमें बीएलए-1 को हलका प्रभारी और बीएलए-2 को बूथ प्रभारी बनाया जाएगा। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि एसआईआर के दौरान जेजेपी का बूथ एजेंट एक-एक वोट पर निगरानी रखेगा। वहीं उन्होंने हलका स्तर पर संगठन निर्माण के कार्य को गति देने बारे पदाधिकारियों को कहा।

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि बूथ लेवल एजेंट की नियुक्तियों के साथ-साथ पार्टी के प्रचार-प्रसार बारे पार्टी पदाधिकारियों को मूलमंत्र दिए। वरिष्ठ नेता राजेंद्र लितानी ने जेजेपी पदाधिकारियों को बीएलए के महत्व बारे समझाया और कहा कि संगठन की ताकत के लिए बीएलए की भूमिका अहम होती है। उन्होंने कहा कि जेजेपी द्वारा घर-घर जाकर बीएलए-2 की नियुक्तियां की जाएगी। डॉ. केसी बांगड़ ने पूरी निष्ठा और विश्वास से संगठन को मंजबूत करने पर फोकस किया।

जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने विश्वास दिलाया कि बूथ लेवल एजेंट में युवाओं की बढ़-चढ़कर भूमिका होगी और मजबूती से जेजेपी का युवा बूथ स्तर पर लड़ाई लड़ेगा। साथ ही उन्होंने 13 मार्च को डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर हांसी में होने वाले जेजेपी के विशाल युवा सम्मेलन की तैयारियां शुरू करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, वरिष्ठ नेता बहन फूलवती, पूर्व विधायक रमेश खटक, रणधीर सिंह, प्रो. रणधीर चीका, धर्मबीर सिहाग, देवेंद्र कादियान, दलबीर धनखड़, राजेश भारद्वाज, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष, सभी जिला प्रभारी व जिला अध्यक्ष, सभी हलका अध्यक्ष व हलका प्रभारी आदि मौजूद रहे।