Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... अब अंतरिक्ष अभियानों में मददगार बनने जा रहा है ए आई धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...

Crime News: 11वीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म और वीडियो बनाया, कोर्ट परिसर में वकीलों ने आरोपी को जमकर कूटा

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की कोर्ट में पिटाई हो गई. कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 11 वीं की नाबालिग छात्रा से कार में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया. इसी दौरान कोर्ट परिसर में जमकर हंगामा हो गया. गुस्साए वकीलों ने आरोपी को घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी. हालात बिगड़ते देख पुलिस और वकीलों के बीच झूमाझटकी और तीखी बहस भी हो गई, जिसके वीडियो भी सामने आए हैं.

नाबालिग से कार में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग

आरोप हैं कि 11वीं की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर आरोपी ने अपनी कार में उसके साथ दुष्कर्म किया था. इसके दौरान आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया. आरोप ये भी हैं कि आरोपी द्वारा पीड़िता के वीडियो बनाकर उस पर साथ आने और धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. पेशी के दौरान जैसे ही आरोपी को कोर्ट परिसर में लाया गया, वहां मौजूद वकीलों में भारी आक्रोश देखने को मिला. देखते ही देखते वकीलों ने आरोपी को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी.

एमपी नगर थाना प्रभारी जय हिन्द शर्मा ने बताया, ” रेपिस्ट के साथ वकीलों के द्वारा मारपीट की कोई शिकायत नहीं मिली है. अगर शिकायत आती है तो नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी.

पीड़िता के बनाए कई अश्लील वीडियो

पुलिस के मुताबिक पीड़िता शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती है और आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसके साथ कोहेफिजा क्षेत्र में जबरन दुष्कर्म किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वीडियो बनाकर पहले पीड़िता से पैसों की डिमांड की और अपने धर्म को अपनाने का जोर दिया, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था. कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने बताया, ” आरोपी अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था. इसी सहेली के माध्यम से उसकी पहचान पीड़िता से हुई. पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने के बहाने बुलाया और खानूगांव के सुनसान इलाके में ले गया. वहां कार के अंदर आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर आरोपी ने 11वीं की छात्रा को शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया था.

इधर भोपाल कोर्ट से कोहेफिजा पुलिस को दो दिन की रिमांड मिल गई है. अब पुलिस आरोपी की कुंडली खांगली जा रही है. इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अन्य किसी लड़की के साथ ऐसी हैवानियत तो नहीं की.