Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ghazipur Crime News: जेवर और पैसों के विवाद में दादी बनी कातिल, मासूम पोते की गला दबाकर हत्या महाकाल मंदिर: सावन और भादौ मास में बदली आरती दर्शन की व्यवस्था, अब और अधिक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन सिंहस्थ 2028 की तैयारी: रेलवे पटरी पर हादसों को रोकने के लिए बिछाया जा रहा सुरक्षा घेरा मंदसौर हाईवे हादसा: टैंकर पलटने से फसलें जलकर राख, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन Indore-Ratlam Fourlane Accident: बिलपांक टोल के पास कार डिवाइडर से टकराई, बाल चिकित्सक समेत दो की जा... दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार रहे ... सागर विश्वविद्यालय के शोधार्थी अजय विश्वकर्मा की बड़ी कामयाबी, यूपी शिक्षा चयन आयोग परीक्षा में पाया ... MP Tech Growth Conclave 2026: इंदौर में बनेगा अत्याधुनिक आईटी पार्क, 40 हजार करोड़ के निवेश का ऐलान दमोह के डॉ. अनिल चौधरी का अद्भुत संग्रह: 2500 साल पुरानी मुद्राओं और दुर्लभ सिक्कों का खजाना IMD Weather Forecast: अगले 6 दिनों तक दिल्ली में गर्मी का सितम, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम...

छोटी काशी में सजा साहित्य का महाकुंभ: देश भर से जुटे दिग्गज साहित्यकार, हिंदी को वैश्विक मंच दिलाने पर दिया जोर

मंदसौर: छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध सीतामऊ में आयोजित साहित्य महोत्सव में देश की कई नामी हस्तियों ने शिरकत की. देश के कोने-कोने से आए साहित्यकारों और कला प्रेमियों ने हिंदी भाषा पर जोर देते हुए नई पीढ़ी से भारत की मौलिक संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देने की अपील की है. इस आयोजन में साहित्य और पर्यावरण से जुड़ी हस्तियों के अलावा बॉलीवुड के कलाकारों ने भी हिस्सा लिया.

नटनागर शोध संस्थान में मौजूद हैं 30 हजार पांडुलिपियां

सीतामऊ स्थित नटनागर शोध संस्थान में आयोजित साहित्य महोत्सव का शनिवार देर रात समापन हो गया. इस आयोजन में पद्मश्री ज्ञान चतुर्वेदी, पर्यावरण विद रजा काजमी, साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता जेरी पिंटो के अलावा फिल्म फेयर अवार्ड विजेता प्रशांत पांडे ने भी हिस्सा लिया. नई पीढ़ी में हिंदी के प्रति कम होते रुझानों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने देश की सबसे बड़ी पांडुलिपियों की लाइब्रेरी और किताबों के संग्रह वाले संस्थान नटनागर शोध संस्थान में यह आयोजन किया.

इस संस्थान में पुरातन काल से विकसित हुई देश और दुनिया की अब तक की करीब 30 हजार पांडुलिपियां मौजूद हैं. वहीं, संस्थान में साहित्य जगत से जुड़ी हजारों किताबों का संग्रह भी मौजूद है. इसलिए देश के कोने-कोने से साहित्य जगत के छात्र, पीएचडी करने भी यहां पहुंचते हैं.

छात्रों को हिंदी साहित्य से जुड़ने की अपील

इस आयोजन में शिरकत करने आए पद्मश्री ज्ञान चतुर्वेदी ने कहा कि “साहित्य और कविता की रचना वही कर सकता है, जिसमें संवेदना को स्वयं महसूस करने की इच्छा शक्ति हो. संवेदना से ही रचना जन्म लेती है और रचना को शब्दों में ढालकर साहित्य का रूप दिया जाता है.” उन्होंने कहा कि “हिंदी भाषा हमारी मौलिक भाषा है और हजारों सालों से इस भाषा का हमारा अपना इतिहास है, जो अब देश और दुनिया में नई अलख जगा रही है.” उन्होंने छात्रों से हिंदी और साहित्य से जुड़ने की भी अपील की.

हिंदी में लिखे गीतों से मिलती है आत्मिक शांति

इस आयोजन में शिरकत करने आए साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता जेरी पिंटो ने कहा कि “हिंदी भाषा को भी समझना बहुत जरूरी है.” उन्होंने छात्रों से अंग्रेजी के अलावा हिंदी से भी जुड़े रहने की बात कही. वहीं, फिल्म फेयर अवार्ड विजेता प्रशांत पांडे ने अपनी मौलिक संस्कृति पर जोर देते हुए कहा कि “हिंदी भाषा में लिखे गए गीत मन को प्रसन्न कर देने वाले संगीत का आधार होते हैं. इन गीतों से आत्मिक शांति मिलती है. मन की शांति के लिए शब्दकोश का ज्ञान और साहित्य से जुड़ी रचनाओं को संगीत में ढालना ही गीतकार की एक कला है.”