Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

SA vs WI: शॉट मारते ही बीच से टूटा बैट, फिर जो हुआ उसे देख रह गए सब हैरान; साउथ अफ्रीका के हाथ से फिसली जीत

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का अजीबोगरीब अंदाज में मैच गंवाने का लंबा इतिहास रहा है. कभी बारिश के कारण टीम मैच हारती रही है, तो कभी डकवर्थ-लुइस नियम की गलत कैलकुलेशन के कारण टीम ने मैच गंवाया है. वर्ल्ड कप 1999 का सेमीफाइनल तो कौन भूल सकता है, जहां आखिरी ओवर के रन आउट के कारण मैच टाई हुआ और फिर टीम फाइनल में पहुंचने से चूक गई. इन नाटकीय शिकस्तों की लंबी फेहरिस्त में एक और मैच जुड़ गया है, जहां टूटे बैट ने साउथ अफ्रीका का नुकसान करवा दिया. ये सब हुआ साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मैच में.

बैट टूटा, रन छूटा और हो गया नुकसान

वेस्टइंडीज से मिले 125 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी. शुरुआती 4 गेंदों में सिर्फ 7 रन ही मिले और 1 विकेट गिर गया था. ऐसे में आखिरी 2 गेंदों में 9 रन की जरूरत थी और यहीं ड्रामा हुआ. ओवर की पांचवीं गेंद पर कॉर्बिन बॉश ने जोर का शॉट लगाया, जिस पर फील्डर ने एक आसान कैच छोड़ दिया. बॉश को बाउंड्री तो नहीं मिली लेकिन वो आउट होने से बच गए. हालांकि, इस शॉट के चक्कर में उनका बैट ही पूरी तरह टूट गया.

अब हुआ ये कि जब तक गेंद हवा में थी, तो बॉश ने 2 रन पूरे कर लिए. मगर यहीं पर उनसे एक गलती हो गई. असल में वो टूटे बैट का हत्था एक हाथ में और बाकी का हिस्सा दूसरे हाथ में लेकर दौड़ने लगे. मगर जैसे ही वो पहले रन के दौरान उन्होंने टूटे हुए हिस्से को क्रीज पर टिकाने की कोशिश की, वो इसमें नाकाम रहे और तुरंत ही दूसरे रन के लिए पलट गए. रिप्ले में दिखा कि पहला रन पूरा करते हुए उनका बैट क्रीज के अंदर नहीं था और इसलिए इसे शॉर्ट रन घोषित कर दिया गया. यानि साउथ अफ्रीका को 2 की बजाए सिर्फ एक रन मिला.

सुपर ओवर में जा सकता था मैच

अब साउथ अफ्रीका को आखिरी गेंद पर 8 रन की जरूरत थी और कॉर्बिन बॉश सिर्फ एक रन ही ले सके. साउथ अफ्रीका 6 रन से ये मैच हार गई. अब अगर बैट टूटा नहीं होता तो बॉश और साउथ अफ्रीका को 2 रन पूरे मिल गए होते. ऐसे में आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका छक्का जड़कर मैच को टाई करवा सकती थी, जिससे सुपर ओवर में मैच जाता और उसके लिए जीत का मौका बन सकता था. मगर ये नहीं हो सका और इसमें कहीं न कहीं बैट के टूटने की भी अहम भूमिका रही.

इससे पहले जोहानिसबर्ग में शनिवार 31 जनवरी को साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का ये मैच खेला गया, जो बारिश से प्रभावित रहा. इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग की और लेकिन सिर्फ 6 ओवर के बाद ही बारिश हो गई और इसके चलते मैच को 10 ओवर का करना पड़ा और वेस्टइंडीज ने 114 रन बनाए. डकवर्थ-लुइस नियम के हिसाब से साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 125 रन का लक्ष्य मिला लेकिन टीम 118 रन तक ही पहुंच सकी.