Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मोरक्को से आने के क्रम में 67 लोगों की मौत ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... प्रतिबंध के बाद भी रूसी जहाज ब्रिटनेव माली के ठिकाने पर FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... मॉस्को के रेस्तरां में विस्फोट से तीन की मौत दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... कुकुटा पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ यह भीषण बम विस्फोट यूक्रेन को फिर से ब्रिटेन से महत्वपूर्ण रक्षा तकनीक मिली तुर्किए और इराक के बीच पाइप लाइन समझौता 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स...

Mohali Crime: एसएसपी दफ्तर के पास सरेआम हत्या, राजा वड़िंग ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

चंडीगढ़: मोहाली में गोलियां मार कर हत्या किए गए गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गुरी के मामले में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार को घेरा है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह सरकार के मिसमैनेजमेंट का एक और दिन है और पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

उन्होंने कहा कि मोहाली में एस.एस.पी. दफ्तर के बाहर दिनदहाड़े एक युवक की हत्या सरकार की नाकामी का साफ सबूत है। उन्होंने सवाल किया कि क्या पंजाब में कोई ऐसी जगह बची है जहां आम लोग सुरक्षित महसूस कर सकें? उन्होंने कहा कि ‘बदलाव’ के नारे के तहत पंजाब को असुरक्षित बना दिया गया है, जिसके लिए आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है।