Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...

Baikunthpur: टैक्सी ड्राइवर की गंदी हरकत का युवती ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा

कोरिया: जिले के बैकुंठपुर क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का नगर क्षेत्र में जुलूस निकालकर महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कड़ा संदेश दिया.

घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास की है. दो दिन पूर्व एक युवती के साथ सरेआम छेड़छाड़ की गई थी. आरोप है कि टैक्सी चालक ने युवती के साथ अभद्र व्यवहार किया. घटना के बाद पीड़िता ने बैकुंठपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

पीड़िता ने खुद बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

घटना के दौरान युवती ने साहस दिखाते हुए स्वयं वीडियो बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया. वीडियो वायरल होते ही मामला तेजी से तूल पकड़ने लगा और नगर में आक्रोश का माहौल बन गया. लोगों ने बैकुंठपुर थाने पहुंचकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस को ज्ञापन सौंपा.

जनदबाव के बाद पुलिस की कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और बढ़ते जनदबाव को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही घटना में प्रयुक्त आर्टिका कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

आदतन अपराधी बताया जा रहा आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी आदतन अपराधी किस्म का बताया जा रहा है. उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

महिलाओं के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं: कोरिया पुलिस

कोरिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.