Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इस अति महामानव का दुनिया क्या करें Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध... लाखों का बजट और चौपाटी बनी पार्किंग! कोरिया के शिवपुर चरचा में सरकारी पैसे की बर्बादी का 'लाइव' नजार...

Maoist Plot Foiled: माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने बरामद किए 2 शक्तिशाली IED; दहलाने की थी तैयारी

बीजापुर: माओवादियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. लंकापल्ली में माओवादियों द्वारा लगाए गए दो शक्तिशाली आईईडी बरामद कर उन्हें सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया है. इस कार्रवाई से संभावित बड़ी जनहानि और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की माओवादी साजिश विफल हो गई.

सर्चिंग अभियान के दौरान मिली कामयाबी

डीआरजी बीजापुर और थाना ईलमिड़ी के साथ ही छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 9वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ईलमिड़ी-लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी. इस अभियान के दौरान लंकापल्ली कच्ची सड़क पर डिमाइनिंग के दौरान माओवादियों द्वारा पहले से बिछाए गए आईईडी की जानकारी मिली.

20 से 30 किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद

सुरक्षा बलों ने सतर्कता बरतते हुए क्षेत्र की घेराबंदी की और सघन तलाशी शुरू की. तलाशी के दौरान सड़क के बीचों-बीच माओवादियों द्वारा लगाए गए 20 से 30 किलोग्राम वजनी दो आईईडी बरामद किए गए.

कमांड स्विच सिस्टम से लगाए गए थे आईईडी

जांच में सामने आया कि ये आईईडी कमांड स्विच सिस्टम से लगाए गए थे, जिनका उद्देश्य बड़े वाहनों को निशाना बनाना था. यदि समय रहते इन्हें निष्क्रिय नहीं किया जाता तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था.

बीडीएस बीजापुर की टीम ने आईईडी को किया निष्क्रिय

आईईडी की जानकारी मिलने पर बीडीएस बीजापुर की टीम को बुलाया गया. बीडीएस टीम ने सभी सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोनों आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया. इस दौरान पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर आम नागरिकों और सुरक्षा बलों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो.

नक्सली साजिश नाकाम

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह माओवादियों की एक बड़ी और सुनियोजित साजिश थी, जिसे सुरक्षा बलों की सूझ-बूझ, सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से पूरी तरह नाकाम कर दिया गया. बीजापुर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे भी सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी रहेंगे.

25 जनवरी को कर्रेगुट्टा में आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान घायल

25 जनवरी रविवार को कर्रेगुट्टा में के जंगलों में नक्सलियों के लगाए आईईडी में ब्लास्ट हो गया. इस घटना में सुरक्षाबलों के 11 जवान घायल हो गए. सभी जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.