Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जालंधर सराफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में उछाल; जानिए 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी की ताजा कीम... फगवाड़ा बस स्टैंड से रातों-रात बस ले उड़ा चोर: दूसरी गाड़ी का तोड़ा शीशा, पुलिस ने चंद घंटों में बरा... तलवंडी भाई में पावरकॉम की लापरवाही बनी जानलेवा: खुले मीटर बॉक्स और बिना अर्थिंग के तारों से करंट का ... ठप पड़ा JPSC का कामकाज: डेढ़ महीने से आयोग में न चेयरमैन न सदस्य; BJP बोली- 'छात्रों का भविष्य अंधका... झारखंड में नक्सलियों पर बड़ा एक्शन: 1 करोड़ के इनामी असीम समेत 6 माओवादियों के पोस्टर जारी, सूचना पर... पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की विदेश यात्रा पर लगा सरकारी बैन रद्द; 'आर... फरीदाबाद पार्किंग विवाद: थार से रास्ता बनाने पर बोले रजत दलाल- 'न प्रमोशन है न स्क्रिप्टेड, रोज का ह... चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक: हुड्डा के नेतृत्व में राज्यपाल से मिले विधायक, सौंपा ज्ञ... शामली एनकाउंटर में मारा गया शूटर मोहित: 9वीं के बाद रखी थी जुर्म की दुनिया में कदम, 6 महीने से था ला... फरीदाबाद: फोन पर कहासुनी के बाद महिला ने उठाया आत्मघाती कदम; अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, जां...

Punjab Accident News: घने कोहरे के कारण भीषण हादसा, कार में आग लगने से पंजाब पुलिस की महिला मुलाजिम और बेटी की मौत

 संगरूर के दिड़बा इलाके में सूलर घराट नजदीक हादसा हो गया। यहां एक स्विफ्ट कार में अचानक आग लग जाने से कार सवार मां और बेटी की बुरी तरह झुलसकर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सरबजीत कौर के रूप में हुई है, जो पंजाब पुलिस में कार्यरत थीं और गांव मौड़ां की रहने वाली थीं।

मिली जानकारी के अनुसार, सरबजीत कौर आज सुबह अपनी माता के साथ रिश्तेदारी में गांव भाई की पिशौर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। हालांकि हादसे के सही समय को लेकर अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुई। इस हादसे की जानकारी सुबह करीब 7 बजे के आसपास लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

हादसा इतना भीषण था कि स्विफ्ट कार पूरी तरह जल चुकी थी और वाहन का नंबर पहचानना भी मुश्किल हो गया था। पुलिस ने गाड़ी के चैसी नंबर के आधार पर जानकारी हासिल कर मृतकों की पहचान की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीमों की मदद ली जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक सरबजीत कौर का भाई भी पंजाब पुलिस में सेवाएं दे रहा है।