Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हर दिन हजार ड्रोन का हमला करेंगेः जेलेंस्की युद्ध से मिले अनुभवों का व्यापारिक लाभ उठाना चाहता है रूस अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावों को नजरअंदाज कर दिया ईरान ने रूस, चीन और ईरान के नेताओँ का शिखर सम्मेलन नेपाल और तिब्बत में दो हजार से अधिक लापता नार्वे के राजा हेराल्ड के निधन पर राजघरानों और नेताओँ का शोक IIT (ISM) धनबाद की अनूठी पहल: बोकारो में शुरू हुआ 'सिक्की कला' प्रशिक्षण, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी ... नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी में वित्तीय गड़बड़ी पर बवाल: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासे के बाद हाईकोर्ट में... झारखंड में आरक्षण सुधार आंदोलन की 5 प्रमुख मांगें: व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोर लातेहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सरहुल सरना स्थल: निर्माण के 2 साल में ही भरभराकर गिरी मंडप की छत...

Holi Special Train 2026: होली के लिए ट्रेनों में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, प्रमुख रूटों पर सीटें फुल; जानें कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट

चंडीगढ़: होली के त्योहार में अभी करीब दो महीने का समय बाकी है, लेकिन चंडीगढ़ और अंबाला से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली लगभग सभी ट्रेनें पहले ही फुल हो चुकी हैं। इससे होली पर घर जाने की तैयारी कर रहे हजारों यात्रियों की चिंता बढ़ गई है। होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि होलिका दहन 3 मार्च को होगा। अब यात्रियों को तत्काल टिकटों और स्पेशल ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ेगा। हालांकि होली के आने में अभी दो महीने का समय है, लेकिन रेलवे द्वारा टिकटों की बुकिंग दो महीने पहले ही शुरू कर दी जाती है। बुकिंग शुरू हुए अभी सिर्फ 12 दिन ही हुए हैं, लेकिन वेबसाइट पर लगभग सभी ट्रेनों में वेटिंग टिकट शुरू हो गई है।

उत्तर प्रदेश–बिहार रूट पर भारी दबाव
चंडीगढ़ और अंबाला से उत्तर प्रदेश व बिहार जाने वाली सभी ट्रेनों में 2 मार्च तक टिकट उपलब्ध नहीं हैं। वेटिंग लिस्ट का नंबर भी 80 के करीब पहुंच चुका है। कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बंद भी कर दी गई है। इस कारण अब यात्री तत्काल टिकटों और स्पेशल ट्रेनों के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

जल्द होगा स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होली स्पेशल ट्रेनों का ऐलान जल्द किया जाएगा। फिलहाल विभाग नियमित ट्रेनों में वेटिंग टिकटों की स्थिति पर ध्यान दे रहा है। इसके बाद स्पेशल और अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा की जाएगी, ताकि यात्रियों को अपनी मंज़िल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।